सौरव गांगुली दूसरी बार CAB के अध्यक्ष बने, जुलाई-2020 तक पद संभालेंगे

सौरव गांगुली दूसरी बार CAB के अध्यक्ष बने, जुलाई-2020 तक पद संभालेंगे

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-27 04:38 GMT
सौरव गांगुली दूसरी बार CAB के अध्यक्ष बने, जुलाई-2020 तक पद संभालेंगे
हाईलाइट
  • 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद गांगुली ने पहली बार यह पद संभाला था
  • गांगुली दूसरी बार CAB के अध्यक्ष बने
  • जुलाई-2020 तक पद संभालेंगे

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के चुनाव अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि, सौरव गांगुली को निर्विरोध CAB का अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ चार अन्य अधिकारियों को भी निर्विरोध चुना गया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली जुलाई-2020 तक CAB के अध्यक्ष रहेंगे। इसके बाद वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संविधान के मुताबिक ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पर चले जाएंगे।

प्रशासकों की समिति (COA) के आदेश के मुताबिक, CAB शनिवार को अपनी वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन करेगी। CAB द्वारा जारी बयान में चुनाव अधिकारी सुशांता रंजन उपाध्याय ने कहा, “मैं, बंगाल क्रिकेट संघ का चुनाव अधिकारी इस बात का ऐलान करता हूं कि, निम्न लोगों को इनके पदों पर निर्विरोध चुना गया है।

गांगुली दूसरी बार CAB के अध्यक्ष बने हैं। 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद गांगुली ने पहली बार यह पद संभाला था। डालमिया के बेटे अविशेक डालमिया अब सचिव होंगे। पहले वे संयुक्त सचिव थे। देबब्रत दास को संयुक्त सचिव चुना गया है। देबाशीष गांगुली को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सभी अधिकारी शनिवार को होने वाली एजीएम में पद ग्रहण करेंगे।

Tags:    

Similar News