विकेट के पीछे एक बार फिर दिखा 'लाइंटनिंग फास्ट' धोनी का जलवा, देखें वीडियो

विकेट के पीछे एक बार फिर दिखा 'लाइंटनिंग फास्ट' धोनी का जलवा, देखें वीडियो

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-02 06:59 GMT
विकेट के पीछे एक बार फिर दिखा 'लाइंटनिंग फास्ट' धोनी का जलवा, देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 50वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से हराया। चेन्नई की इस जीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अहम भूमिका निभाई। धोनी ने मैच में बल्ले से तबड़तोड़ प्रदर्शन तो किया ही, साथ-साथ विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया। मैच में धोनी ने लाइटनिंग फास्ट स्टंपिंग कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। धोनी ने मैच में अपनी लाइटनिंग फास्ट स्टंपिंग से दिल्ली के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। 

Full View

धोनी ने दिल्ली की पारी में अपना पहला शिकार क्रिस मॉरिस को बनाया। रविंद्र जडेजा द्वारा किए जा रहे 12वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस ने जडेजा की फिरकी पर डिफेंसिव शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद घूमती हुई सीधे धोनी के दस्तानों में जा पहुंची। इससे पहले कि गेंदबाज, बल्लेबाज या अंपायर कुछ समझ पाते धोनी गिल्लियां बिखेर चुके थे। बल्लेबाज मॉरिस ने अपना पेर क्रीज पर रखते हुए बस पल भर के लिए उसे उठाया ही था कि धोनी ने अपना काम कर दिया। टीवी रीप्ले में देखा गया तो धोनी सही पाए गए और मॉरिस को पवेलियन लौटना पड़ा। 

Full View

धोनी ने अपना दूसरा शिकार दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया। मॉरिस के ऑउट होने के बाद जडेजा के उसी ओवर की आखिरी गेंद का सामना अय्यर कर रहे थे। जडेजा की गेंद फिर घूमी अय्यर ने भी डिफेंसिव शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन एक बार फिर गेंद धोनी के हाथों में जा पहुंची। इस बार भी धोनी ने कोई गलती नहीं की और पलक झपकते ही गिल्लियां बिखेर दीं। बाद में रीप्ले में देखा गया कि सिर्फ 0.16 सेकेंड के लिए अय्यर का पैर 1 सेंटीमीटर ऊपर उठा था और इसी बीच धोनी ने अपना कमाल कर दिखाया।  

विकेट के पिछे शानदार प्रदर्शन करने के अलावा धोनी ने मैच में 22 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 44 रनों की नाबाद पारी खेली। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 16.2 ओवर में ही ऑल आउट हो गई और मैच हार गई। चेन्नई इस जीत के बाद अंक तालिका में सबसे ज्यादा 18 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। 

Tags:    

Similar News