शाहबाद डेयरी मर्डर: लड़की के खोपड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए, ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा

IANS News
Update: 2023-06-04 17:37 GMT
Shahbad Dairy murder: 'Girl's skill broken into pieces', says autopsy report
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शाहबाद डेयरी क्षेत्र में मोहम्मद साहिल खान की हैवनियत का 28 मई को शिकार हुई ने साक्षी की खोपड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। एक सूत्र ने रविवार को बताया कि ऑटोप्सी रिपोर्ट में पता चला है कि पत्थर से छह बार हमला किए जाने से उसकी खोपड़ी पूरी तरह टूट गई थी। चाकू से 34 बार वार किए जाने के कारण उसकी आंतें भी शरीर से बाहर आ गई थीं। सूत्रों के अनुसार साक्षी के शरीर में 16 गहरे घाव थे, अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई।

सूत्रों ने दावा किया, उसके महत्वपूर्ण अंगों पर 11 घाव पाए गए थे। छुरा घोंपने के कारण उसका बायां फेफड़ा पंचर हो गया था और उसकी आंतें शरीर से बाहर निकली हुई थीं। पेट के नीचे गहरा घाव था।

इस अपराध को कैद करने वाले सीसीटीवी फुटेज में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल को लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। गहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक आदमी बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन साहिल उसे दूर धकेल देता है। वीडियो में, साहिल लड़की को चाकू मारता रहता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकी भी देता है, जिससे वे तितर-बितर हो जाते हैं। छुरा घोंपने के बाद, साहिल ने लड़की को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार बोल्डर से वार किया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Tags:    

Similar News