Raja Raghuvanshi Case: 'हमारे घर का बच्चा गया, सोनम को सजा मिलनी...,' UP से सोनम की गिरफ्तारी पर राजा रघुवंशी की भाभी ने दिया बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं। सोनम को भी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच राजा की भाभी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर सोनम का इसमे हाथ है तो उसे सजा मिलनी चाहिए। आपको बता दें कि, राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। दोनों ने हनीमून के लिए मेघालय जाने का प्लान बनाया था। मेघालय जाने से पहले कपल असम के कामाख्या मंदिर गए थे। जहां से राजा की लाश मिली।
'हमारी टीम गाजीपुर पहुंचने वाली है'
रघुवंशी दंपत्ति मामले पर SIT प्रमुख और SP (सिटी), ईस्ट खासी हिल्स, हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने कहा कि 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें संबंधित अदालतों में पेश किया जाएगा। हम उन्हें शिलांग लाने के लिए उनकी ट्रांजिट रिमांड लेंगे। हमारी टीम गाजीपुर पहुंचने वाली है और सोनम को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर उसकी ट्रांजिट रिमांड लेगी।
Created On :   9 Jun 2025 4:07 PM IST