Mehul Choksi News: प्रत्यर्पण के बाद क्या होगा भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी का नया ठिकाना? इन तस्वीरों ने कर दिया साफ!

प्रत्यर्पण के बाद क्या होगा भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी का नया ठिकाना? इन तस्वीरों ने कर दिया साफ!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भगोड़े कारोबारी और पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में करोड़ों का घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। बेल्जियम की एंटवर्प कोर्ट ने चोकसी को बड़ा झटका देते हुए एक्सट्राडिशन को मंजूरी दे दी है। अदालत ने चोकसी पर लगए आरोपों को गंभीर माना है और उसे भारत को सौंपने पर राजी है। ऐसे में यह सवाल बहुत तेजी से उठ रहा था कि भारत आने के बाद मेहुल को कहां रखा जाएगा? आपको बता दें कि, भारत सरकार ने मुंबई की आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 की तस्वीरें बेल्जियम के अधिकारियों को दी हैं। माना जा रहा है कि भारत आने के बाद मेहुल का यही ठिकाना होगा।

यह भी पढ़े -'फर्क बस इतना है कि राहुल गांधी को कुछ घटनाएं...' बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता के बयान का किया पलटवार

भारत ने बेल्जियम को भेजी तस्वीरें

जानकारी के मुताबिक, बैरक 46 वर्ग मीटर में फैली हुई है। इसमें 2 सेल, प्राइवेट टॉयलेट के साथ-साथ बुनियादी सुविधाएं मौजूद भी उपस्थित हैं। बताया जा रहा है कि भारत ने ऐसी ही कई फोटो बेल्जियम के अधिकारियों को दी हैं जिनमें शौचालय की तस्वीर भी शामिल है। दरअसल, यह तस्वीरें इसलिए भेजी गई हैं क्योंकि मेहुल ने बयान दिया था कि भारत की जेल काफी भरी हुई होती हैं और सेफ भी नहीं होतीं। जेल में मानवाधिकारों पर ध्यान नहीं दिया जाता। भारत ने इन दावों को झूठा सिद्ध करने के लिए तस्वीरों को सबूत के दौर पर भेजा है।

बेल्जियम की अदालत ने आरोपों को माना गंभीर

जज डी. थिस, के. लेनेर्स और आई. अर्नाउट्स ने कहा कि मेहुल बेल्जियम का नागरिक नहीं है। वह एक विदेशी है। अदालत ने कहा कि चोकसी के खिलाफ लगे विश्वासघात, धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश जैसे आरोप काफी गंभीर हैं।

Created On :   22 Oct 2025 4:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story