चार दिवसीय केरल दौरा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की प्रतिमा अनावरण से लेकर सबरीमाला मंदिर में करेगी दर्शन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 21 अक्टूबर से चार दिवसीय केरल दौरे पर है, उनका दौरा 24 अक्टूबर तक रहेगा। राष्ट्रपति 21 अक्टूबर की शाम को तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी। 22 अक्टूबर को राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय से इसकी जानकारी मिली है।
राष्ट्रपति मुर्मू 23 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम राजभवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति के. आर. नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। इसके बाद वे वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की महासमाधि शताब्दी वर्ष के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ करेंगी। उसी दिन राष्ट्रपति मुर्मू पलई के सेंट थॉमस कॉलेज के प्लेटिनम जुबिली समापन समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति 24 अक्टूबर को एरनाकुलम स्थित सेंट टेरेसा कॉलेज के शताब्दी समारोह में शामिल लेंगी।
आपको बता दें बीते दिन सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में मुझसे मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
Created On :   21 Oct 2025 8:34 AM IST