मौसम अपडेट: दिल्ली में छाएगी धुंध की चादर, दिवाली के अगले दिन कैसा रहेगा देशभर का मौसम? चक्रवात का भी अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आता है। इस बार भी कुछ ऐसे ही अनुमान लगाए जा रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिवाली के अगले दिन यानि मंगलवार (21 अक्टूबर) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 33% सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। बस इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली कल धुंध की चादर से ढकी नजर आएगी। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के कई शहरों के तापमान में कल बदलाव देखने को मिलेगा।
देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, दिवाली के अगले दिन देश के बहुत से शहरों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तो चलिए देखते हैं कुछ शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान कहां तक पहुंच सकता है?
| शहर | अधिक्तम तापमान | न्यूनतम तापमान |
मुंबई | 36% | 25% |
कोलकाता | 36% | 25% |
चेन्नई | 32% | 27% |
लखनऊ | 31% | 22% |
शिमला | 19% | 9% |
श्रीनगर | 23% | 9% |
चक्रवात का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 21-23 अक्टूबर तक अंडमान-निकोबार आइलैंड के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चलने की भी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती दबाव बन रहा है जिसके चलते अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात (Hurricane) की भी चेतावनी दी गई है।
Created On :   20 Oct 2025 8:00 PM IST













