Putin's India Visit: पहलगाम-क्रोकस सिटी हॉल अटैक का जिक्र कर आतंकवाद पर बरसे पीएम मोदी, पुतिन का न्यूक्लियर प्लांट निर्माण पर बड़ा बयान

पहलगाम-क्रोकस सिटी हॉल अटैक का जिक्र कर आतंकवाद पर बरसे पीएम मोदी, पुतिन का न्यूक्लियर प्लांट निर्माण पर बड़ा बयान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शुक्रवार (5 दिंसबर) को उनका भारत में दूसरा और अंतिम दिन है। इस दौरान भारत-रूस के बीच कई समझौते हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में पहलगाम आतंकी हमले और सिटी हॉल अटैक का भी जिक्र किया। वहीं, पुतिन ने कहा कि भारत में सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट निर्माण के प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है। इशी के साथ नए इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट रूट बनाने पर भी काम जारी है। इतना ही नहीं बल्कि राष्ट्रपति ने वादा किया कि वह अगले साल BRICS की चेयरमैनशिप संभालने में भारत की मदद भी करेंगे।

यह भी पढ़े -आज जारी होंगे MCD उपचुनाव के नजीते, 12 वार्डों पर 51 उम्मीदवारों का भग्य होगा तय

पीएम ने क्या कहा?

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने यूक्रेन मुद्दे पर शुरू से ही शांति की वकालत की है। हम इस मामले के शांतिपूर्ण और स्थायी समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। भारत हमेशा अपना योगदान देने के लिए तैयार रहा है और भविष्य में भी रहेगा।

'FTA को जल्दी पूरा करने की तैयारी'

23वें भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन के बाद, PM मोदी ने कहा कि भारत और रूस यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ FTA को जल्दी पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। पिछले 8 दशकों में, दुनिया ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। इंसानियत को कई चुनौतियों और संकटों से गुजरना पड़ा है। और इन सबके बीच, भारत-रूस की दोस्ती ध्रुव तारे की तरह मजबूत बनी रही है।

पीएम ने कही कि भारत और रूस के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है, और इसके लिए हमने 2030 तक एक आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर सहमति जताई है।

आतंकवाद के मुद्दे पर क्या बोले पीएम?

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और रूस लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। चाहे वह पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला हो या क्रोकस सिटी हॉल पर कायरतापूर्ण हमला, इन सभी घटनाओं की जड़ एक ही है। भारत का पक्का विश्वास है कि आतंकवाद इंसानियत की कद्रों पर सीधा हमला है और इसके खिलाफ दुनिया भर की एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भारत और रूस का UN, G20, BRICS, SCO और दूसरे मंचों पर करीबी सहयोग है। हम इन सभी मंचों पर अपना बातचीत और सहयोग जारी रखेंगे।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि मैं भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के प्रधानमंत्री और हमारे सभी भारतीय साथियों को रूसी डेलिगेशन का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं कल अपने घर पर डिनर के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।

भारत-रूस के बीच क्या समझौते?

पुतिन ने कहा कि हम बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बिना किसी रुकावट के फ्यूल की शिपमेंट जारी रखने के लिए तैयार हैं।

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश पेमेंट सेटलमेंट के लिए धीरे-धीरे नेशनल करेंसी का इस्तेमाल कर रहे हैं। कमर्शियल पेमेंट में यह हिस्सा पहले ही 96 परसेंट हो गया है।

'बड़ा न्यूक्लियर प्लांट बनाने की तैयारी'

पुतिन ने कहा कि हम भारत में सबसे बड़ा न्यूक्लियर प्लांट बनाने के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। छह में से तीन रिएक्टर पहले ही एनर्जी नेटवर्क से जुड़ चुके हैं।

नए इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट रूट बनाने की तैयारी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा किहम अपने भारतीय पार्टनर्स के साथ मिलकर नए इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट रूट बनाने पर काम कर रहे हैं, जिसमें रूस या बेलारूस से हिंद महासागर के तट तक नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट बनाने का प्रोजेक्ट भी शामिल है।

BRICS-SCO का जिक्र

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस और भारत BRICS, SCO और दुनिया के ज्यादातर देशों के साथ मिलकर आजाद और आत्मनिर्भर विदेश नीति अपना रहे हैं। हम UN में लिखे कानून के मुख्य सिद्धांत की रक्षा कर रहे हैं।

'BRICS की चेयरमैनशिप संभालेगा, हम करेंगे मदद'

प्रेसिडेंट ने कहा कि BRICS के फाउंडर देशों के तौर पर, रूस और भारत ने संगठन की अथॉरिटी बढ़ाने के लिए बहुत कुछ किया है और आगे भी करते रहेंगे। जैसा कि आप जानते हैं, अगले साल भारत BRICS की चेयरमैनशिप संभालेगा। हम अपने भारतीय दोस्तों को सभी जरूरी मदद देंगे।

डिफेंस के लिए भारत को मिली रूस की मदद

पुतिन ने कहा कि पिछले आधे दशक से हमारा देश इंडियन आर्मी को हथियार देने और उसे मॉडर्नाइज करने में मदद कर रहा है, जिसमें एयर डिफेंस फोर्सेज, एविएशन और नेवी शामिल हैं। कुल मिलाकर, हम अभी हुई बातचीत के नतीजों से बेशक संतुष्ट हैं। मैं यह भरोसा जता सकता हूं कि यह दौरा और जो समझौते हुए हैं, वे हमारे देशों और लोगों, भारत और रूस के लोगों के फायदे के लिए रूस-भारत की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और गहरा करने में मदद करेंगे।

यह भी पढ़े -महाराष्ट्र में बीजेपी मंत्री ने एकनाथ शिंदे पर कसा तंज, स्थानीय निकाय चुनाव के दौरे के दौरान कही ये बात

Created On :   5 Dec 2025 3:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story