Delhi MCD By-election Result 2025: आज जारी होंगे MCD उपचुनाव के नजीते, 12 वार्डों पर 51 उम्मीदवारों का भग्य होगा तय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) के 12 वार्ड के लिए वोटिंग हुई थी, जिसके नतीजें आज यानी बुधवार को वोटों की पूरी गिनती होने के बाद जारी कर दिए जाएंगे। देखा जाए तो यह सीधा मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच में होने वाला है, लेकिन इसमें कांग्रेस की भागीदारी हो सकती है। यानी यह मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। क्योंकि तीन दलों ने सियासी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे है। इस चुनाव में कुल 38.51 फीसदी मतदान हुए थे।
यह भी पढ़े -दिल्ली एमसीडी उपचुनाव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया मतदान, भाजपा का दावा- सभी 12 सीटें जीतेंगे
इन वार्डों के लिए हुए थे मतदान
दिल्ली के मुंडका, शालीमार बाग-B, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका B, ढिचाउ कलां, नारायणा, संगम विहार A, दक्षिणपुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर वार्ड के लिए मतदान हुए थे। इन 12 वार्डों में कुल 51 प्रत्याशियों ने भाग लिया था। इनमें 26 महिलाएं और 25 पुरुष शामिल है। चुनाव खत्म होने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने बताया था कि एमसीडी उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शांति और बिना किसी शिकायत के पूरे हुए थे।
यह भी पढ़े -दिल्ली एमसीडी की 12 सीटों पर उपचुनाव भाजपा-'आप' में कड़ी टक्कर, नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए
इन उम्मीदवारों का आज होगा भग्य तय
- मुंडका वार्ड पर कांग्रेस ने मुकेश, बीजेपी ने जयपाल सिंह दराल और आप ने अनिल लाकड़ा को मैदान में उतारा है।
- शालीमार बाग-बी वार्ड पर कांग्रेस से सरिता कुमारी, बीजेपी से अनीता जैन और आप से बबीता अहलावत चुनावी मैदान में है।
- अशोक विहार वार्ड से कांग्रेस की तरह से विशाखा रानी, बीजेपी से वीना असीजा और आप से सीमा विकास गोयल चुनावी मैदान में है।
- द्वारका-बी सीट पर कांग्रेस ने सुमिता मलिक, बीजेपी ने मनीषा राजपाल सहरावत और आप ने राजबाला सहरावत को उतारा है।
- चांदनी चौक सीट से कांग्रेस ने अयज कुमार जैन, बीजेपी ने सुमन कुमार गुप्ता और आप ने हर्ष शर्मा ने नामांकन दाखिल किया था।
- दिचाउं कलां वार्ड पर कांग्रेस ने रश्मि शर्मा, बीजेपी ने रेखा रानी और आप ने केशव चौहान को उम्मीदवार बनाया है।
- नारायण सीट पर कांग्रेस ने मनोज तंवर, बीजेपी ने डॉ. चुद्रकान्ता शिवानी और आप ने राजन अरोड़ा को प्रत्याशी घोषित किया था।
- संगम विहार-ए सीट से कांग्रेस ने सुरेश चौधरी, बीजेपी ने शुभ्रजीत गौतम और आप ने अनुज शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।
- दक्षिणपुरी वार्ड से कांग्रेस से विक्रम, बीजेपी से रोहिणी राज और आप से राम स्वरूप कनौजिया मैदान में उतरे है।
- ग्रेटर कैलाश सीट पर कांग्रेस ने शिक्षा कपूर, बीजेपी ने अंचुम मंडल औ आप ने ऐशना गुप्ता मैदान में है।
- विनोद नगर सीट से कांग्रेस ने विनय शंकर दुबे, बीजेपी ने सरला चौधरी और आप ने गीता रावत को मैदान में उतारा है।
- चांदनी महल सीट पर कांग्रेस से कुंवर शेखजाद अहमद, बीजेपी से सुनील शर्मा, आप से मुदस्सिर उस्मान कुरैशी और निर्दलिय इमरान मैदान में हैं।
Created On :   3 Dec 2025 9:00 AM IST












