Putin's India Visit: राजघाट में राष्ट्रपति पुतिन ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, हैदराबाद हाउस में पीएम के साथ अहम बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। भारत में आज (5 दिसंबर) उनका दूसरा दिन है। यात्रा के अंतिम दिन पुतिन ने राजघाट में महात्मा गांधी के स्मारक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसी के साथ उन्होंने विजिटर्स बुक में महात्मा गांधी के बारे में अपने विचार लिख हस्ताक्षर किया। फिलहाल पुतिन राजघाट से निकल कर हैदराबाद हाउस पहुंच गए हैं जहां पीएम मोदी के साथ उनकी बैठक हुई।
यह भी पढ़े -पश्चिम बंगाल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में 10 सीटों में से 7 पर भाजपा का कब्जा, विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत
यह भी पढ़े -'चर्चा के लिए तैयार थी सरकार', सदन की कार्यवाही बाधित करने पर BJP का प्रहार, सांसद बोले- विपक्ष ने दो दिन बर्बाद किए...
विजिटर्स बुक में हस्ताक्षर
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पर विजिटर्स बुक में साइन किए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
#WATCH | Delhi | Russian President Vladimir Putin signs the visitors' book at the Rajghat, where he paid tribute to Mahatma Gandhi. pic.twitter.com/x6q74a6P6T
— ANI (@ANI) December 5, 2025
#WATCH | Delhi | Russian President Vladimir Putin signed the visitors' book at the Rajghat, where he paid tribute to Mahatma Gandhi. pic.twitter.com/TBSSfpToyD
— ANI (@ANI) December 5, 2025
दो दिवसीय दौरे पर पुतिन
राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार (4 दिसंबर) शाम भारत भारत के दो दिवसीय दौरे के लिए पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट परपीएम मोदी ने उनका भव्य स्वागत किया। पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आए हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को गीता की एक कॉपी रूसी भाषा में भेंट की। इसी के साथ पीएम ने पुतिन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा की अपने दोस्त, प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करके बहुत खुशी हुई। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार है। भारत-रूस दोस्ती पुरानी और भरोसेमंद है जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।
Created On :   5 Dec 2025 11:50 AM IST













