Putin's India Visit: 25 साल और 10 यात्राएं...पुतिन दिसंबर में ही क्यों करते हैं भारत का दौरा?

राष्ट्रपति पुतिन के बीते 25 सालों के दौरे के पैटर्न पर गौर किया जाए तो वह अक्सर दिसंबर के महीने में ही भारत आते हैं। इसके पीछी की वजह, दिसंबर के महीने में आयोजित भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन है। साथ ही, मौसम भी बड़ी भूमिका अदा करता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस वक्त दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। शुक्रवार (5 दिसंबर) को उनका भारत में अंतिम दिन है। अगर राष्ट्रपति के बीते 25 सालों की यात्राओं के पैटर्न पर गौर किया जाए तो वह अक्सर दिसंबर के महीने में ही भारत आते हैं। आपको बता दें, बीते 25 सालों में पुतिन 9 बार राष्ट्रपति के तौर पर भारत आए हैं। कुछ मौकों को छोड़ दिया जाए तो वो अक्सर इसी समय यात्रा करते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह है?

पहली वजह

प्रेसिडेंट पुतिन हमेशा भारत-रूस वार्षिक शिखर सममेलन (एनुअल समिट) में शामिल होने के लिए आते हैं जो हमेशा दिसंबर के महीने में ही आयोजित किया जाता है।

दूसरी वजह

वहीं, मौसम भी एक बड़ी वजह है। दरअसल, दिसंब में भारत में ठंड पड़ने लगती है जो रूस जैसे ठंडे देश के राष्ट्रपति के लिए सुविधाजनक साबित होता है।

कब-कब दिसंबर के महीने में भारत आए पुतिन?

दिसंबर 2002

दिसंबर 2004

दिसंबर 2012

दिसंबर 2014

दिसंबर 2021

पीएम मोदी ने किया पुतिन का भव्य स्वागत

आपको बता दें कि, राष्ट्रपति पुतिन गुरुवार (4 दिसंबर) शाम भारत भारत के दो दिवसीय दौरे के लिए पहुंचे। दिल्ली एयरपोर्ट परपीएम मोदी ने उनका भव्य स्वागत किया। पुतिन भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आए हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को गीता की एक कॉपी रूसी भाषा में भेंट की। इसी के साथ पीएम ने पुतिन से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा की अपने दोस्त, प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करके बहुत खुशी हुई। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतजार है। भारत-रूस दोस्ती पुरानी और भरोसेमंद है जिससे हमारे लोगों को बहुत फायदा हुआ है।

Created On :   5 Dec 2025 1:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story