मौसम अपडेट: दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण, AQI 400 पार, SC के आदेश के खिलाफ जाकर लोगों ने रातभर फोड़े पटाखे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी दिल्ली-NCR में देर रात तक पटाखों की आवाज गूंजती रही। इसका नतीजा यह रहा कि राष्ट्रीय राजधानी की हवा जहरीली हो गई। मंगलवार (21 अक्टूबर) की सुबह दिल्ली धुंध की चादर से ढकी नजर आई। जानकारी के मुताबिक, कई इलाकों में AQI 300 तो कहीं 400 पार हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सोमवार रात दस बजे तक ही एक्यूआई 344 पार पहुंच गया था। द्वारका में एक्यूआई 417, अशोक विहार में 404, वजीरपुर में 423 और आनंद विहार में 404 तक पहुंच गया था।
यह भी पढ़े -शिक्षा एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव को राज्य के सभी मंडलों में 3 सदस्यों की उच्च स्तरीय समिति बनाने का निर्देश
दिल्ली का तापमान
आपको बता दें कि, दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। दिवाली के बाद राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मालूम हो कि, उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-NCR में दीवाली पर रात 8 बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत दे दी थी। हालांकि, लोगों ने देर रात तक पटाखें जलाए।
यह भी पढ़े -पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ सकती है मैदानी इलाकों में ठंड, कुछ राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम
चक्रवात की चेतावनी
मौसम विभाग ने 21-23 अक्टूबर तक अंडमान-निकोबार आइलैंड के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चलने की भी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती दबाव बन रहा है जिसके चलते अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के लिए चक्रवात (Hurricane) की भी चेतावनी दी गई है।
यह भी पढ़े -दिन में गर्मी तो शाम को ठंड का एहसास, देश की राजधानी के साथ अन्य राज्यों में भी बदला मौसम, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम
Created On :   21 Oct 2025 1:50 PM IST