Delhi Chhath Preparations: क्या छठ पर्व के लिए दिल्ली में रहेगी छुट्टी? LG सचिवालय में बैठक के बाद CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

क्या छठ पर्व के लिए दिल्ली में रहेगी छुट्टी? LG सचिवालय में बैठक के बाद CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के एलजी सचिवालय में बुधवार को छट पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा की तैयारियों को लेकर आज हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से उनकी चर्चा हुई। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली में छठ पर्व के आयोजन में दोनों राज्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

    दिल्ली में छट पूजा को लेकर हो रही तैयारियां - सीएम रेखा गुप्ता

    सीएम रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिल्ली सरकार राजधानी में छठ पर्व को भव्य और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी कर रही है। घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर खास ध्यान दिया जा रहा है। छठ पर छुट्टी की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की बैठक में इस विषय पर चर्चा नहीं हुई। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार आगे इस पर विचार कर सकती है।

    इसके आगे उन्होंने कहा कि छठ दिल्ली की संस्कृति और सामाजिक एकता का बड़ा प्रतीक है और सरकार चाहती है कि सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा कर सकें।

    मंत्री कपिल मिश्रा ने आप की पूर्व सरकार पर साधा निशाना

    वहीं, दूसरी ओर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा और सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार स्थित यमुना घटा का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने छठ घाट पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इसके बाद कपिल मिश्रा ने दिल्ली की पूर्व सरकार आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने षड्यंत्र करते हुए जानबूझकर छठ पूजा पर रोक लगाकर रखी थी। उन्होंने कहा कि हमने पिछली सरकार के पाप को समाप्त किया।

    इसके बाद कपिल मिश्रा ने कहा कि कि यमुना नदी के अलावा लगभग 1300 घाटों पर छठ पूजा होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपने चुनावी संकल्प पत्र में भव्य छठ पूजा कराये जाने के वादे को पहले ही साल में पूरा करने जा रही है। वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली में सरकार बदलने के साथ ही बदलाव आना शुरू हो गया है। अब श्रद्धा के द्वार फिर से जनता के लिए खुल गए हैं।

    Created On :   22 Oct 2025 10:21 PM IST

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story