Raja Raghuvanshi Case: शादी राजा से और अफेयर राज से? सोनम ने प्रेमी के साथ रची पति की हत्या की साजिश? मेघालय पुलिस ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

- मेघायल पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
- प्रेमी के साथ मिल कर की राजा की हत्या की प्लानिंग
- मध्य प्रदेश के 3 लोगों को दी सुपारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने देश को हैरान कर के रख दिया है। मेघायल पुसिल ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि सोनम का राज नाम के शख्स के साथ अफेयर था। उसी के साथ मिल कर सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची। सोनम पर आरोप है कि उसने मध्य प्रदेश के 3 लोगों को पति की हत्या की सुपारी दी थी। राजा रघुवंशी के भाई ने राज के बारे में बताया। उनका कहना है कि सोनम का सनमाइका का बिजनेस है और राज कुशवाहा उसके ऑफिस में काम करता है।
सोनम यूपी से गिरफ्तार
शादी के बाद हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में नया मोड़ आया, जब उनकी पत्नी सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोनम के अलावा 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
शादी, धोखा और कत्ल
मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। 20 मई को वह हनीमून मनाने के लिए निकलते हैं। पहले वह असम के कामाख्या मंदिर गए और फिर 22 मई को मेघायल के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने के बाद राजा रघुवंशी ने एक स्कूटी 4 दिन के लिए रेंट पर ली। 23 मई को कपल ने अपने घरवालों के अंतिम बार बात की थी। इसके बाद राजा और उन्की पत्नी सोनम के फोन बंद हो गए। कुछ गांव वालों को कपल की स्कूटी सोहरारिम इलाके में लावारिस पड़ी हुई मिली जिसमें चाभी भी लगी थी। गांव वालों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। फिर पुलिस लापता कपल को तलाशने में जुट गई। 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश एक खाई में मिली। लापता चल रही सपना को यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Created On :   9 Jun 2025 12:02 PM IST