मसूम के साथ दरिंदगी: दिल्ली में 9 साल की बच्ची सूटकेस में मिली, खून से लथपथ, दुष्कर्म की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

- दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात
- फ्लैट में सूटकेस से मिली 9 साल की मासूम
- डॉक्टरों ने बच्ची को किया मृत घोषित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना दयालपुर इलाके में स्थित एक फ्लैट में सूटकेस से मासूम बच्ची खून से लखपथ मिली। बच्ची की उम्र 9 साल बताई जा रही है। इसके बाद परिवार वालों ने बच्ची को हॉस्टपिटल में एड्मिट करवाया है। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि मासूम अब दुनिया में नहीं रही। आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ हो। फिलहाल पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है ताकि जल्द से जल्द मामले से पर्दा हटाया जा सके।
बर्फ देने निकली थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, मासूम अपनी ताई (बड़ी मम्मी) को बर्फ देने के लिए घर से निकली थी। लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी। इसके बाद बच्ची के पिता ने उसे तलाशना शुरू किया। किसी ने उन्हें बताया कि बच्ची उनके घर से लगभग दो सौ मीटर दूर एक फ्लैट की तरफ जाती नजर आई। पिता ने जब उस फ्लैट के अंदर जा कर देखा तो दूसरे माले पर एक कमरे में ताला लगा पाया। इसके बाद उन्होंने लॉक तोड़ और अंदर प्रवेश किया। उन्होंने देखा कि एक सूटकेस में उनकी बच्ची बेहोशी की हालत में है। बच्ची ने नीचे के कपड़े भी नहीं पहने हुए थे।
पुलिस ने मारी रेड
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन एक्टिव हो गई है। जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए 6 टीम बनाई गई है। शनिवार देर रात पुलिस ने कई इलाकों में छापा मारा। इनमें पिलखवा, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और हापुड़ शामिल है।
Created On :   8 Jun 2025 9:04 AM IST