मौसम अपडेट: दिल्ली में धूप और बादल खेलेंगे आंख मिचौली, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम

दिल्ली में धूप और बादल खेलेंगे आंख मिचौली, मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानें कैसा रहने वाला है देश का मौसम
  • दिल्ली में धूप और छांव का सिलसिला रहेगा जारी
  • मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट
  • जानें देश के मौसम का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सितंबर भी आधा बीत चुका है लेकिन मानसून ने देश को अभी अलविदा नहीं कहा है। हालांकि, आज कुछ जगहों पर बारिश से राहत मिली है लेकिन मुंबई में आज भारी बारिश का अलर्ट देखने को मिल रहा है। जहां पर भारी बारिश का सिलसिला थम गया है, वहां पर उमस और भारी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम का मिजाज अब जगह-जगह पर बदला हुआ नजर आ सकता है।

दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?

दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर बारिश का सिलसिला तो थम गया है। लेकिन अब भी बादल और धूप एक दूसरे के साथ खेल रहे हैं। कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे तो कुछ जगहों पर तीखी धूप खिली रहने वाली है। ऐसे में दिल्ली के मौसम के बारे में इग्जेक्ट अनुमान लगाना मुश्किल नजर आ रहा है। लेकिन बारिश के आसार बिल्कुल भी नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, पूर्वी यूपी के भी कई जिलों में गरज और चमक के साथ पानी बरस सकता है। जिसमें गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, आजमगढ़, बलिया और देवरिया के अलावा अन्य जिले शामिल हैं।

मुंबई में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी

मुंबई के साथ-साथ उसके आसपास के जिलों में भी भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां के कुछ घंटों तक तेज बारिश और चमक-गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों के लिए चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड में भी तेज बारिश

उत्तराखंड के भी अधिकांश जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर भारी बारिश के साथ-साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Created On :   15 Sept 2025 11:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story