Deputy Secretary Navojat Singh Accident: डिप्टी सेक्रेटरी नवोजत सिंह की मौत के बाद पत्नि ने BMW चालक पर लगाया आरोप, पुलिस बयान के दौरान कही ये अहम बात

- BMW ने पीछे से बाइक को मारी जमदस्त टक्कर
- संदीप कौर को कई फ्रैक्चर हुए और सिर पर आए 14 टांके
- इन धाराओं में पुलिस ने दायर की FIR
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में तैनात डिप्टी सेक्रेटरी नवोजत सिंह की हादसे में मौत हो गई हैं। यह घटना रविवार की बताई जा रही है। वह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ सुबह के समय बंगला साहिब गुरुद्वारा गए थे। इसके बाद कपल कर्नाटक भवन, आरके पुरम में लंच करने गए थे, जहां से वे प्रताप नगर अपने घर के लिए वापस लौट रहे थे। इसी दरमियान एक तेज रफ्तार BMW ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आई और अनन-फनन में उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां पर नवोजत सिंह को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
संदीप कौर को सिर पर आए इतने टांके
इसी हादसे में उनकी पत्नी कौर को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का एक ही अस्पताल में इलाज चल रहा था। संदीप कौर ने हादसे के वक्त की जानकारी देते हुए कहा कि उस समय उनके पति नवजोत सिंह पगड़ी और वह खुद हेलमेट पहन रही थी। इस घटना में उनके पति के सिर पर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगी थी। वहीं, संदीप कौर को कई फ्रैक्चर हुए तो सिर पर 14 टांके लगे हैं।
पुलिस सूत्रों ने दी ये जानकारी
पुलिस ने सूत्रों ने इस मामले में बताया कि गगनप्रीत ने नवजोत और संदीप को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती नहीं करवाया, जबकि उन्हें दूर स्थित जीटीबी नगर के न्यूलाईफ में एडमिट करवाया गया। मृतक नवोजत सिंह की पत्नि ने पुलिस को बताया, "मैं बार-बार कहती रही कि हमें पास के अस्पताल ले जाओ। मेरे पति बेहोश थे और तत्काल इलाज की जरूरत थी, लेकिन उन्होंने हमें दूर के छोटे अस्पताल ले गए।"
महिला चालक पर की कानूनी कार्रवाई
इस दुर्घटना में BMW चालक गगनप्रीत और उनके पति परिक्षित को मामूली चोटें आई हैं। उनके खिलाफ पुलिस ने हत्या की नियत न होने पर हत्या, ड्राइविंग में लापरवाही और सबूत छुपाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई हैं। गगनप्रीत और परिक्षित गुरुग्राम के रहने वाले हैं। वह लेदर प्रोडक्ट्स के व्यापार से जुड़े हुए हैं। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, महिला चालक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है ताकि हादसे की पूरी जांच की जा सके।
Created On :   15 Sept 2025 5:15 PM IST