- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त...
Nagpur News: सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी की हत्या, खंडाला इलाके में बस स्टॉप के पास वारदात

- अज्ञात आरोपी ने धारदार शस्त्र से हमला कर उतारा मौत के घाट
- सेवानिवृत्त कर्मचारी की हत्या
- बस स्टॉप के पास वारदात
Nagpur News. सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हीरालाल लक्ष्मण पु-हे की हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 60 साल की थी। नागपुर जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर आशु दा ढाबा खंडाला इलाके में बसस्टॉप पर अज्ञात आरोपी ने घातक शस्त्र हमला कर हत्या कर दी। उनके गले और पेट पर अज्ञात आरोपी ने किसी धारदार शस्त्र से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पारशिवनी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अज्ञात आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हीरालाल लक्ष्मन पु-हे रविवार को दोपहर में शंकरपट देखने के लिए उमरेड खमारी में गए थे।
शंकरपट देखकर वह रात में घर लौट रहे थे। इस दौरान नागपुर - जबलपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर आशु दा धाबा खंडाला परिसर ोमें बसस्टॉप पर वह अपनी दोपहिया लाने गए थे। इस दौरान रात करीब 8.30 से 10.10 बजे के दरमियान अज्ञात आरोपी हीरालाल की हत्या कर फरार हो गया। इस मामले में मृतक के बेटे आकाश हिरालाल पु-हे खंडाला (डुमरी) पारशिवनी, नागपुर निवासी की शिकायत पर पारसिवनी के पुलिस निरीक्षक राजेशकुमार थोरात के मार्गदर्शन् में उपनिरीक्षक राजेश पिसे ने धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Created On :   9 Jun 2025 8:42 PM IST