Raja Raghuvanshi Case: हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की पत्नी ने ही करवाई हत्या, UP में किया सरेंडर, CM ने दी जानकारी

हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की पत्नी ने ही करवाई हत्या, UP में किया सरेंडर, CM ने दी जानकारी
  • राजा रघुवंशी हत्या मामले में नया मोड़
  • पत्नी ने दी पति के हत्या की सुपारी
  • गाजीपुर में किया सरेंडर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हनीमून मनाने मेघालय गए कारोबारी राजा रघुवंशी के हत्याकांड में नया मोड़ आया है। राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी ने ही पति का कत्ल करवाया है। उसने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सरेंडर किया। पुलिस ने सोनम के अलावा 3 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सोनम ने राजा की हत्या करने की सुपारी दी थी। पुलिस ने इनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक की तलाश जारी है। इस बात की जानकारी मेघालय के मुख्यमंत्री कोनरॉड संगमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी है।

सीएम ने दी अहम जानकारी

सीएम संगमा ने इस केस को लेकर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को सात दिनों के भीतर एक बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला (सोनम) ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया मेघालय पुलिस!

सोनम के पिता की प्रतिक्रिया

सोनम रघुवंशी के पिता देवी सिंह ने कहा कि शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी और वहां(मेघालय) की सरकार पहले दिन से ही झूठ बोल रही है। मेरी बेटी कल रात गाजीपुर में एक ढाबे पर आई थी और उसने अपने भाई को फोन किया। पुलिस ढाबे पर गई और उसे वहां से ले जाया गया। मैं अपनी बेटी से बात नहीं कर पाया हूं। मेरी बेटी ऐसा काम क्यों करेगी (अपने पति को मार डालेगी)? मेघालय पुलिस पूरी तरह झूठ बोल रही है। मैं गृह मंत्री अमित शाह से CBI जांच की अपील करता हूं। मेरी बेटी 100% बेगुनाह है।

क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश का कपल 20 मई को हनीमून मनाने के लिए निकलते हैं। पहले वह असम के कामाख्या मंदिर गए और फिर 22 मई को मेघायल के लिए रवाना हुए। वहां पहुंचने के बाद राजा रघुवंशी ने एक स्कूटी 4 दिन के लिए रेंट पर ली। 23 मई को कपल ने अपने घरवालों के अंतिम बार बात की थी। इसके बाद राजा और उन्की पत्नी सोनम के फोन बंद हो गए। कुछ गांव वालों को कपल की स्कूटी सोहरारिम इलाके में लावारिस पड़ी हुई मिली जिसमें चाभी भी लगी थी। गांव वालों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। फिर पुलिस लापता कपल को तलाशने में जुट गई। 2 जून को राजा रघुवंशी की लाश एक खाई में मिली। लापता चल रही सपना को यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है।

11 मई को हुई थी शादी

इंदौर के राजा और सोनम की शादी 11 मई को हुई थी। इसके बाद दोनों ने हनीमून के लिए मेघालय को चुना। फिलहाल सोनम ने सरेंडर कर दिया है। अब देखना यह होगा कि इस केस में और क्या-क्या खुलासे होते हैं?

Created On :   9 Jun 2025 8:56 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story