अमेरिका: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान के इंजन में लगी आग, पायलेट ने सेफ लैंडिंग कराकर बचाई 241 लोगों की जान 

अमेरिका: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान के इंजन में लगी आग, पायलेट ने सेफ लैंडिंग कराकर बचाई 241 लोगों की जान 

Bhaskar Hindi
Update: 2021-02-21 12:46 GMT
अमेरिका: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान के इंजन में लगी आग, पायलेट ने सेफ लैंडिंग कराकर बचाई 241 लोगों की जान 
हाईलाइट
  • उड़ान भरते ही प्लेन का एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई
  • बोइंग 777 में 231 पैसेंजर्स और 10 क्रू मेंबर्स मौजूद थे

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला बोइंग 777 प्लने क्रैश होते-होते बच गया। दरअसल डेनवर से होनोलुलु जा रहे बोइंग 777, जिसमें 231 पैसेंजर्स और 10 क्रू मेंबर्स मौजूद थे। उड़ान भरते ही प्लेन का एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त विमान 15 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। लेकिन, पायलट की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया। उसने वक्त रहते ही कंट्रोल स्टेशन को मैसेज किया और डेनवर एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली।

जांच के लिए गठित की टीम
घटना की जांच के लिए नेशनल ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी बोर्ड (NTSB) ने टीम गठित की है। विमान का मलबा काफी बड़े इलाके में फैल गया है। मफील्ड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मलबे को न छुएं और न ही उसके पास जाएं।

पायलट ने बांधी यात्रियों की हिम्मत
जैसे ही प्लेन के इंजन में आग लगी यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई थी। पायलट ने यात्रियों की हिम्मत बांधी और उन्हें आश्वासन दिया कि हम सुरक्षित लैंडिंग की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान एक पैसेंजर ने जलते हुए इंजन का वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसने विडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया, शेयर करते ही विडियो वायरल हो गया। धमाके के बाद विमान लगातार नीचे आ रहा था।

 

एक यात्री डेविड डेल्युसिया ने डेनवर पोस्ट कर बताया कि मैं ईमानदारी से कह रहा हूं कि किसी पॉइंट पर जाकर हम मरने वाले थे। ऐसा सोचने की वजह भी थी। धमाके के बाद हम लगातार ऊंचाई से नीचे की तरफ आते जा रहे थे। आग से विमान के अंदर भी गर्मी बढ़ने लगी थी।

2018 में भी हुआ था बोइंग 777 का इंजन फेल
विमान करीब 26 साल पुराना था। प्लेन में दो प्रैट एंड व्हिटनी PW4000 इंजन लगे हुए थे। फरवरी 2018 में भी एक बोइंग 777 विमान का इंजन फेल हो गया था। उस समय भी सुरक्षित लैंडिंग की गई थी।

धमाका और इंजन ही गायब
इस विमान में 10 लोगों के क्रू के साथ 231 यात्री थे। एक यात्री ने CNN को बताया है कि उड़ान के कुछ ही मिनटों बाद एक भयानक धमाका भी सुनाई दिया था। जब यात्रियों ने खिड़की से बाहर देखा तो इंजन ही गायब था। उस वक्त प्लेन 1000 फीट की ऊंचाई पर था। बता दें कि सुरक्षित लैंडिंग के बाद सबको नई फ्लाइट से भेजने का इंतजाम किया गया। यूनाइटेड एयरलाइंस ने भी बताया है कि FAA, NTSB और स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है ताकि किसी तरह के नुकसान का पता लगाया जा सके।

Tags:    

Similar News