Hacking: 'Zoom' पर बाइबिल क्लास के दौरान अचानक चलने लगा पॉर्न वीडियो, फिर...

Hacking: 'Zoom' पर बाइबिल क्लास के दौरान अचानक चलने लगा पॉर्न वीडियो, फिर...

Bhaskar Hindi
Update: 2020-05-15 08:50 GMT
Hacking: 'Zoom' पर बाइबिल क्लास के दौरान अचानक चलने लगा पॉर्न वीडियो, फिर...

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप ज़ूम (Zoom App) सुरक्षित नहीं है, इसको लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। अब इसी ऐप से जुड़ा एक नया मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया से हैं। यहां Zoom ऐप पर चल रही बाइबिल क्लास को हैक कर पॉर्न  क्लिप चलाने की घटना सामने आई है। चर्च ने क्लास के दौरान पोर्नोग्राफी के प्रसारण को लेकर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

गृह मंत्रालय: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप "Zoom" सुरक्षित नहीं, यूजर इन बातों का रखें ध्यान

दरअसल सैन फ्रांसिस्को के सबसे पुराने सेंट पॉलस लुथेरन चर्च द्वारा जूम वीडियो चैट के जरिए ऑनलाइन बाइबल क्लास आयोजित की गई थी। क्लास में पादरी बाइबल से जुड़ी बातें बता रहे थे। लोग अपने-अपने घरों से ही कंप्यूटर या मोबाइल से क्लास में शामिल हुए। तभी अचानक स्क्रीन पर पॉर्न वीडियो चलने लगा।

Warning: पॉपुलर वीडियो मीटिंग सर्विस ज़ूम सुरक्षित नहीं, MHA ने जारी की एडवाइजरी

 

 

Tags:    

Similar News