शिनच्यांग में आतंकवाद का विरोध चीन का अंदरूनी मामला : कंबोडिया

शिनच्यांग में आतंकवाद का विरोध चीन का अंदरूनी मामला : कंबोडिया

IANS News
Update: 2019-12-13 16:31 GMT
शिनच्यांग में आतंकवाद का विरोध चीन का अंदरूनी मामला : कंबोडिया

बीजिंग, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। कंबोडियाई सरकार कहा कि चीन द्वारा शिनच्यांग में किया गया आतंकवाद विरोधी कदम चीन का अंदरूनी मामला है। अमेरिकी संसद में पारित शिनच्यांग मानवाधिकार अधिनियम अर्थहीन है। किसी भी देश में मौजूद मानवाधिकार की स्थिति पर दूसरे देश को कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए।

कंबोडियाई प्रवक्ता ने कहा कि शिनच्यांग सवाल केवल चीन की शांति और स्थिरता से संबंधित नहीं, बल्कि तमाम क्षेत्रों में स्थिरता और विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। चीन द्वारा शिनच्यांग में किया गया आतंकवाद विरोधी कदम अपनी शांति और सुरक्षा के लिए है, और वह क्षेत्रीय शांति को बढ़ाने के लिए भी सकारात्मक है। अमेरिकी संसद में शिनच्यांग मानवाधिकार अधिनियम पारित कर चीन के अन्दरूनी मामलों में हस्तक्षेप लगाया गया है। इसका राजनीतिक उद्देश्य चीन में दंगा भड़काना है।

प्रवक्ता ने कहा कि एक देश के आंतरिक मामलों में दूसरे देश को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। विभिन्न देशों को एक दूसरे का समादर करना चाहिए और समावेशी विकास को तलाशना चाहिए।

 

Tags:    

Similar News