इक्वेटोरियल गिनी के बाटा शहर में एक के बाद एक जबरदस्त ब्लास्ट, 17 की मौत, 400 से ज्यादा जख्मी

इक्वेटोरियल गिनी के बाटा शहर में एक के बाद एक जबरदस्त ब्लास्ट, 17 की मौत, 400 से ज्यादा जख्मी

Bhaskar Hindi
Update: 2021-03-07 20:35 GMT
इक्वेटोरियल गिनी के बाटा शहर में एक के बाद एक जबरदस्त ब्लास्ट, 17 की मौत, 400 से ज्यादा जख्मी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भू-मध्यरेखीय गिनी (इक्वेटोरियल गिनी) के वाणिजियिक केंद्र बाटा में सीरियल ब्लास्ट की खबर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार कम से कम 17 लोगों की मौत हुई है और 400 लोग घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर दुर्घटना की कुछ तस्वीरें मौजूद हैं, जिसमें शहर के ऊपर घना धुंआ दिखाई दे रहा है। सरकारी टेलीविजन में जो कुछ फुटेज आईं हैं, उनमें दिखाई दे रहा है कि लोग हताहत हुए लोगों की मदद कर रहे हैं और ढह गई इमारतों से लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

सरकार ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की 
घटना स्थल के आसपास कई इमारतें ढह गई हैं। मलबे के नीचे कई लोगों के मारे जाने या फंसे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट करके स्वयंसेवी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को घायलों को बाटा के स्थानीय अस्पताल ले जाने को कहा है। लोगों से अपील भी की गई है कि वे घायलों की मदद के लिए आगे आएं और रक्तदान करें।

शुरुआती जानकारी

  • इक्वेटोरियल गिनी का सबसे बड़ा शहर और मुख्य आर्थिक केंद्र है बाटा।
  • स्थानीय समय के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1 बजे (1200 यूटीसी / जीएमटी) चार विस्फोट हुए।
  • धमाकों का कारण अज्ञात है।
  • धमाके सेना के बैरक में हुए।
  • हादसे में अब तक 17 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई। कम से कम 400 घायल हुए हैं।
  • शहर में फोन लाइनें और इंटरनेट बंद हो गए हैं।

 

 

 

 

Tags:    

Similar News