Nobel Prize 2017 : वीज़, बैरिश और थॉर्न की तिकड़ी को फिजिक्स का नोबल

Nobel Prize 2017 : वीज़, बैरिश और थॉर्न की तिकड़ी को फिजिक्स का नोबल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-03 13:11 GMT
Nobel Prize 2017 : वीज़, बैरिश और थॉर्न की तिकड़ी को फिजिक्स का नोबल

डिजिटल डेस्क, स्टॉकहोम। नोबेल पुरस्कार की घोषणाएं शुरू हो चुकी है। फिजिक्स के क्षेत्र में इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार तीन लोगों को मिलेगा, जिसकी घोषणा नोबेल एसेंबली ने की है। इस वर्ष फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार से रेनर वीज़, बैरी सी बैरिश और किप एस थॉर्न को सम्मानित किया जाएगा।

Ligo डिटेक्टर के लिए मिला सम्मान
नोबेल असेंबली के अनुसार इन तीनों वैज्ञानिकों को LIGO डिटेक्‍टर और गुरुत्‍वाकर्षण तरंगों के अध्‍ययन के लिए ये सम्‍मान दिया जाएगा। बता दें कि इस सम्मान की घोषणा को Gravitational waves finally captured के नाम से शेयर किया गया है।

वैज्ञानिकों के बारे में
रेनर वीज़ : एमआईटी में बतौर फिजिक्स के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रेनर वीज़ की उम्र 85 वर्ष है, उनका जन्म जर्मनी में हुआ था।

बैरी सी बैरिश : अमेरिका के ओमाहा में जन्में 81 वर्षीय बैरी सी बैरिश कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फिजिक्स के प्रोफेसर हैं।

किप एस थॉर्न : 77 साल के किप एस थॉर्न का जन्म अमेरिका में हुआ। वे फिलहाल कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में फिजिक्स के प्रोफेसर है।

क्या है नोबेल प्राइज
नोबेल सम्मान, अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च सम्मान है। इसे नोबेल फाउंडेशन द्वारा दिया जाता है। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है। इसमें पुरस्कृत व्यक्ति को एक प्रशस्ति-पत्र और 14 लाख डालर की राशि बतौर पुरस्कार के रूप में दी जाती है। यही नहीं नोबेल पुरस्कार खुद स्वीडन के राजा के द्वारा दिया जाता है।

2017 का नोबेल प्राइज
इस वर्ष के नोबेल पुरस्कारों का वितरण 9 दिसंबर को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। वहीं इन पुरस्कारों की घोषणा 2, 3, 4, 6, 9 अक्टूबर को की जानी है। दो अक्टूबर को जैफरी हॉल, माइकल रोजबैश, माइकल यंग को मेडिसिन के नोबल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Similar News