पेरिस : अपार्टमेंट में आग लगने से 10 की मौत, महिला हिरासत में

पेरिस : अपार्टमेंट में आग लगने से 10 की मौत, महिला हिरासत में

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-05 17:58 GMT
पेरिस : अपार्टमेंट में आग लगने से 10 की मौत, महिला हिरासत में
हाईलाइट
  • आग की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हुए है।
  • घायलों में छह अग्निशमन दल के कर्मचारी भी है।
  • पेरिस में एक आठ मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई।

डिजिटल डेस्क, पेरिस। पेरिस में एक आठ मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 से ज्यादा लोग इस हादसे में घायल हुए है। छह अग्निशमन दल के कर्मचारी भी इसमें शामिल है। इमारत में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला जिसका मनोरोग संबंधी समस्याओं का इतिहास रहा है, उसे इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर जानबूझकर आग लगाने का शक है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आपराधिक जांच शुरू की है।

कई पड़ोसियों ने कहा कि उन्होंने संदिग्ध महिला और उसके पड़ोसी जो फायर फाइटर है को आग लगने से पहले बहस करते हुए सुना था। म्यूजिक को लेकर इन लोगों के बीच बहस हुई थी। 22 साल के फायर फाइटर और उनकी गर्ल फ्रेंड ने पुलिस को बताया कि इस झगड़े के बाद वह दोनों वहां से यह सोचकर चले गए कि महिला अपने आपे से बाहर हो गई है। लेकिन कुछ देर बाद जब वह यह सोचकर वापस लौटे की महिला वहां से चली गई होगी तो उन्होंने देखा कि वहा से धूएं की बदबू आ रही थी।

एक अन्य पड़ोसी ने फायर फाइटर को बताया कि महिला ने उनके अपार्टमेंट के दरवाजे के सामने लकड़ी और पेपर रखा था। फायर फाइटर ने कहा कि इसके बाद वह बिल्डिंग को खाली कराने के लिए सीढ़ियों से ऊपर की तरफ भागे।

एक चश्मदीद ने बताया कि आगर रात करीब साढ़े 12 बजे लगी थी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद करीब 250 दमकलकर्मी वहां पर राहत और बचाव कार्य के लिए भेजे गए। लगभग पांच घंटे के ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकलकर्मियों ने इस दौरान करीब 50 लोगों को अपार्टमेंट से सुरक्षित बाहर निकाला।

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस हादसे पर कहा, "हम आज एक त्रासदी की ख़बर के साथ जागे हैं।" पेरिस की मेयर एनी हैडाल्गो ने इस घटना पर शोक जताया है और मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इंटीरियर मिनिस्टर क्रिस्टोफ़ कास्टानेर ने कहा कि "मैं पेरिस फायरफाइटरों को सलाम करना चाहता हूं। आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद 250 से ज्यादा लोग घटनास्थल पर पहुंचे और वास्तव में असाधारण परिस्थितियों में 50 से अधिक लोगों को बचाया।"    

Similar News