कॉन्डोम हुआ फेल अब नसबंदी से कंट्रोल की जाएगी बांग्लादेश में रोहिंग्या  की आबादी

कॉन्डोम हुआ फेल अब नसबंदी से कंट्रोल की जाएगी बांग्लादेश में रोहिंग्या  की आबादी

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-28 10:23 GMT
कॉन्डोम हुआ फेल अब नसबंदी से कंट्रोल की जाएगी बांग्लादेश में रोहिंग्या  की आबादी
हाईलाइट
  • ऑथोरिटी ने ये साफ किया है कि ये कानून अनिवार्य नहीं होगा।
  • फैमिली प्लानिंग ऑथोरिटी ने सरकार से ऐसा करने को कहा है।
  • बांग्लादेश में बढ़ती रोहिंग्या मुसलमानों की आबादी के चलते वहां की सरकार ने रोहिंग्या की नसबंदी कराने का फैसला लिया है।

डिजिटल डेस्क, ढाका। म्यांमार में काफी वक्त से रोहिंग्या मुसलमानों के हालात ठीक नहीं। उन्हें अपने ही देश में मारा जा रहा है या देश से भाग जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बिगड़ते हालातों की वजह से रोहिंग्या अपने देश से निकल पड़ोसी देश बांग्लादेश में पनाह लेने को मजबूर हो गए, लेकिन लगता है अब भी उनकी मुश्किलें खत्म नहीं होने वाली हैं।दरअसल बांग्लादेश में बढ़ती रोहिंग्या मुसलमानों की आबादी के चलते वहां की सरकार ने रोहिंग्या की नसबंदी कराने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फैमिली प्लानिंग ऑथोरिटी ने सरकार से ऐसा करने को कहा है। ऑथोरिटी ने ये साफ किया है कि ये कानून अनिवार्य नहीं होगा। 

                         

बांग्लादेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए इससे पहले अधिकारियों ने कॉन्डोम को बढ़ावा देने की कोशिश की थी और कई इलाकों में फ्री कॉन्डोम्स बांटे गए थे, लेकिन धार्मिक मान्यताओं की वजह से ये प्रयास असफल रहा था। अब अधिकारियों ने सरकार ये नया सुझाव दिया है। 

ये भी पढ़े-इंडोनेशिया की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 47 लोगों की मौत

रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कुछ महीनों में 6 लाख से अधिक रोहिंग्या मुस्लिम बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप में पहुंचे हैं। हालांकि, बांग्लादेश में कुल रोहिंग्या रिफ्यूजी की संख्या 10 लाख बताई जा रही है।

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि रोहिंग्या लोगों में बर्थ कंट्रोल को लेकर बहुत कम जागरुकता है। एक अधिकारी ने कहा कि कई रोहिंग्या पैरेंट्स के 19 तक बच्चे हैं और कई पुरुषों की कई पत्नियां भी हैं। इसके बाद अधिकारियों ने महिला और पुरुष, दोनों के लिए ही नसबंदी कराने की योजना शुरू करने की इजाजत मांगी है। हालांकि इस योजना के सफल होने के चान्सेस भी कम ही हैं क्योंकि कई रिफ्यूजी मानते हैं कि बड़े परिवार होने से उनका कैंपों में रहना आसान होगा।

Similar News