इंडोनेशिया की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 47 लोगों की मौत

explosion in indonesian fireworks factory, 47 people killed
इंडोनेशिया की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 47 लोगों की मौत
इंडोनेशिया की पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 47 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास गुरुवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर अब तक 47 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। यह आग जकार्ता में टेंगरेंग जिले के बाहरी इलाके में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में लगी है। पुलिस ने मामले में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाते हुए स्थिति को काबू में लिया है।

 

टीवी फुटेज में जकार्ता के टेंगरेंग जिले में स्थित इस पटाखा फैक्ट्री के ऊपर काले धुंए का गुबार देखा गया। मौजूद लोगों ने बताया है कि फैक्ट्री में आग के दौरान दो तेज धमाके भी हुए। पहला धमाका सुबह करीब दस बजे और दूसरा तीन घंटे बाद हुआ। इनकी आवाज कई मील दूर तक सुनी गई। सोशल मीडिया पर फैक्ट्री के अंदर का एक वीडियो साझा किया जा रहा है, जिसमें जले हुए शव दिखाई पड़ रहे हैं। यह फैक्ट्री महज दो महीने पहले ही चालू हुई थी।

Image result for indonesia fire

जकार्ता पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि फैक्ट्री में 103 श्रमिक थे। इनमें से 47 के शव मिले हैं। 46 लोग घायल हैं। दस श्रमिकों का कुछ पता नहीं चला। संभावना जताई जा रही है कि ये लोग मामूली रूप से घायल होने के बाद या तो मौके से चले गए या धमाके के समय वहां मौजूद ही नहीं थे।

Created On :   26 Oct 2017 5:30 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story