Russia Ukraine War: राजधानी कीव पर रूस ने दोबारा किया जोरदार हमला, भारी संख्या में रातभर बरसाए हथियार

राजधानी कीव पर रूस ने दोबारा किया जोरदार हमला, भारी संख्या में रातभर बरसाए हथियार
राजधानी कीव पर रविवार को जोरदार हमला किया है। इसमें कम से कम चार लोग मारे गए हैं। इसके पहले पिछले महीने हुए हवाई हमले में 21 नागरिकों की मौत हो गई थी। जिसे अब तक सबसे बड़ा हमला बताया गया है।

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। रूस दोबारा यूक्रेन की राजधानी कीव पर रविवार को जोरदार हमला किया है। इसमें कम से कम चार लोग मारे गए हैं। इसके पहले पिछले महीने हुए हवाई हमले में 21 नागरिकों की मौत हो गई थी। जिसे अब तक सबसे बड़ा हमला बताया गया है।

राजधानी प्रसाशन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने आज सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर बताया कि शहर के रिहायशी इलाकों को रूस ने निशाना बनाया है। इसमें 10 अन्य लोग घायल हुए हैं। वहीं, मृतकों में एक 12 साल की बच्ची भी शामिल है। इस हमले के बाद शहर के केंद्र के पास से घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा था। उन्होंने सोशल साइट पर लिखा, "रूसियों ने बच्चों का डेथ काउंटर फिर से शुरू कर दिया है।"

यूक्रेनी वायुसेना ने भी रविवार को इस हमले को लेकर बताया कि रूस ने आज एक बड़ा हमला किया है। इसमें कुल 595 विस्फोटक ड्रोन, नकली हथियार और 48 मिसाइलों को शामिल किया था। इनमें से एयर डिफेंस सिस्टम ने 566 ड्रोन, 45 मिसाइलों को नष्ट कर दिया या फिर जमा कर लिया है।

जेलेंस्की ने हमले की दी जानकारी

यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इस हमले पर रिएक्ट करते हुए कहा कि रूस ने कीव के अलावा ज़ापोरिज़िया, खमेलनित्सकी, सुमी, मायकोलाइव, चेर्निहाइव और ओडेसा के कई इलाकों में बमबारी की है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें कम से कम 40 लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने की अपील

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि यह घिनौना हमला संयुक्त राष्ट्र महासभा सप्ताह के समापन पर किया गया है। इसी तरह से रूस अपनी असली स्थिति का बखान करता है। मॉस्को यह लड़ाई और हत्याएं करना जारी रखना चाहता है। इसके लिए दुनिया से सबसे ठोस दबाव की जरूरत है।

Created On :   28 Sept 2025 6:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story