India-US Trade: ट्रंप के वाणिज्य सचिव लुटनिक ने दी भारत को चेतावनी, कहा- 'व्यापारिक नीतियों में सही से...'

ट्रंप के वाणिज्य सचिव लुटनिक ने दी भारत को चेतावनी, कहा- व्यापारिक नीतियों में सही से...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच लगातार टैरिफ और व्यापारिक संबंधों को लेकर खटपट चल रही है। दोनों देश के बीच अब भी ट्रेड डील साइन नहीं हुई है। इस डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप के वाणिज्य सेक्रटरी होवार्ड लुटनिक ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि, भारत को अमेरिका के साथ अच्छी तरह से पेश आना होगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि, हमें कई देशों को सुधारना होगा और ये ऐसी नीतियों को खत्म करना होगा जो अमेरिका के हितों को परेशानी पहुंचा रही हैं।

भारत को लेकर क्या बोले लुटनिक?

मीडिया से बातचीत करते वक्त लुटनिक ने कहा था कि, भारत को अपने बाजार खोलने चाहिए और ऐसी नीतियों को नहीं अपनाना चाहिए जो अमेरिका को परेशानी पहुंचा सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, हमारे पास कई ऐसे देश हैं जिन्हें सुधारने की बहुत ही ज्यादा जरूरत है। जिसमें स्विट्जरलैंड और ब्राजील भी शामिल है। भारत भी उन देशों में से ही है जो अमेरिका के प्रति सही कदम नहीं उठा रहा है। अपने बाजार कोलें और ऐसे कामों पर रोक लगाएं जो अमेरिका को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

ये मुद्दे समय के साथ सुलझ जाएंगे- लुटनिक

लुटनिक ने आगे व्यापार पर चर्चा करते हुए कहा है कि, व्यापार से जुड़े मुद्दे समय के साथ ठीक हो सकते हैं, लेकिन अगर भारत अमेरिका के ग्राहकों तक अपने उत्पादन पहुंचाना चाहता है तो उसको अमेरिका के साथ ही सहयोग करना होगा। ये सभी मुद्दे समय के साथ ठीक हो जाएंगे लेकिन इसके लिए काफी समय लगेगा।

Created On :   28 Sept 2025 5:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story