अमेरिका: वाणिज्य सचिव हावर्ड ल्यूटनिक का विवादित बयान , भारत, ब्राजील, स्विट्जरलैंड, और ताइवान जैसे देशों को दुरुस्त करना होगा

वाणिज्य सचिव हावर्ड ल्यूटनिक का विवादित बयान , भारत, ब्राजील, स्विट्जरलैंड, और ताइवान जैसे देशों को दुरुस्त करना होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया है। उन्होंने आगे कहा इन देशों को अपने मार्केट खोलकर और अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई रोककर सही जवाब देना होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड ल्यूटनिक ने एक विवादित बयान दिया। ल्यूटनिक ने कहा है अमेरिका को भारत, ब्राजील, स्विट्जरलैंड, और ताइवान जैसे देशों को दुरुस्त करना होगा। अमेरिकी वाणिज्य सचिव ने ये बयान एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी तक टैरिफ लगाया है। उन्होंने आगे कहा इन देशों को अपने मार्केट खोलकर और अमेरिकी हितों को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई रोककर सही जवाब देना होगा।

भारत अपनी ऊर्जा खरीद को राष्ट्रीय हित और बाजार की गतिशीलता से प्रेरित बताता रहा है। आपको बता दें यूक्रेन पर रूसी हमलों के बाद से पश्चिमी देशों ने कई देशों पर रूसी तेल खरीदने पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन भारत, बैन लगाने के बाद भी रूसी तेल खरीद रहा है। अमेरिकी ट्रंप प्रशासन इससे नाराज है।

ल्यूटनिक का कहना है कि इन देशों के साथ अमेरिका के व्यापारिक मुद्दे अनसुलझे हैं। इन देशों को यह समझना होगा कि अगर वे अमेरिकी उपभोक्ताओं को कुछ बेचना चाहते हैं, तो उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ सहयोग करना होगा। वक्त के साथ इन व्यापार मुद्दों को सुलझा लिया जाएगा।


Created On :   29 Sept 2025 10:39 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story