इस देश में पोर्न देखने पर सजा-ए-मौत, बाइबल रखने पर भेजा जाएगा जेल 

इस देश में पोर्न देखने पर सजा-ए-मौत, बाइबल रखने पर भेजा जाएगा जेल 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-04-21 08:54 GMT
इस देश में पोर्न देखने पर सजा-ए-मौत, बाइबल रखने पर भेजा जाएगा जेल 

डिजिटल डेस्क नॉर्थ कोरिया। इस वक्त पुरी दुनिया कोरोनावायरस से जूझ रही है और कई देशों में इस महामारी से सुरक्षित रहने के लिए लॉकडाउन किया गया है। वहीं इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, ये खबर है नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग की। दरअसल इन दिनों किम जोंग की हालत नाजुक बताई जा रही है। विदेशी मीडिया की मानें तो अप्रैल की शुरूआात में किम जोंग की हार्ट सर्जरी हुई थी। जिसके बाद से ही किम जोंग की हालत नाजुक हो गई है। हालांकि इस क्रूर शासक की नाजुक हालत से जहां उनके देशवासी खुश है, वहीं पूरी दुनिया में इस बात को लेकर जिज्ञासा नजर आ रही है। कुछ रिपोर्टस के मुताबिक किम का बच पाना मुश्किल है।  

Coronavirus: मास्क पहनने को लेकर गलत जानकारी दे रहा है WHO? जानें क्या है सच

बेहरहाल अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा, क्योंकि इन बातों की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। ट्वीटर पर इन दिनों किम जोंग ट्रैंडिंग है। बता दें कि नॉर्थ कोरिया के इस तानाशाह की तुलना हिटलर से की जाती है। किम जोंग ने अपने देश के लोगों पर बेहद ही सख्ती बरती हुई है। यहां के नियम कानून जेल से भी ज्यादा बुरे हैं।

इन 5 आदतों से हो सकता है कोरोनावायरस, जाने कैसे बचें

नॉर्थ कोरिया में पोर्न पर बैन है। जी हां यहां नियम सिर्फ कहने को नहीं बनते बल्कि उनपर अमल भी किया जाता है। यहां पोर्नोग्राफी पर पूरी तरह से बैन है। ना तो यहां कोई पोर्न देख सकता है और ना ही बना सकता है। यहां तक कि अगर गलती से भी यहां किसी ने पोर्न देख ली तो उसे सीधे मौत की सजा दी जाती है।

कोरोना के संकट के बीच पोर्न देखने में व्यस्त हैं भारतीय, दुनिया में नबंर 1 पर भारत

आप सोच रहे होंगे ये हवाई बाते है, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां पोर्न की कालाबाजारी तक पर सख्त मनाई है। साथ ही यहां किसी भी तरह की एडल्ट मैगजीन को रखना इल्लीगल माना जाता है।

अगर किसी ने किम जोंग की बात को टाला या जानते-बूझते ऐसा किया तो उसका हस्ल बहुत बुरा होता है। कुछ ऐसा जिसे जानकर कोई और ऐसा करने की हिम्मत कभी नहीं करपाता।

फेमस पोर्न स्टार मिया खलीफा की चौंकाने वाली डिमांड, कहा- मुझे कपड़ो के साथ...

इतना ही नहीं यहां महिला हो या पुरूष या फिर कोई अन्य जैनडर किसी को भी जींस पहनने की अनुमति नहीं है। नॉर्थ कोरिया में जींस पहनने पर सख्त मनाई है। इसी कारण यहां के लोग आपको अक्सर ए लाइन स्कर्ट या फॉरमल पैंट्स में नजर आते हैं।

इस देश में आम नागरिकों के कार चलाने और खरीदने पर भी पाबंदी है। यहां सिर्फ मिलिट्री वालों और सरकारी अधिकारियों को ही कार रखने और चलाने की अनुमति है। गलती से भी अगर इनके अलावा कोई और कार चलाता पकड़ा गया तो समझो उसकी शामत आई।

किम जोंग नहीं चाहते के उनके देश के अंदर उनका रूल किसी और को पता चले। हालांकि किम जोंग खुद को बेहद पावरफुल महसूस करते हैं जब दुनिया उन्हें तानाशाह, क्रूर जैसे अल्फाजों से नावाजती है। नॉर्थ कोरिया में कितने गरीब हैं या कितनी गरीबी है ये कभी किसी को पता ना चले इसलिए किम जोंग ने सख्त मना किया है किसी भी रिपोर्टर या आम आदमी को भिखारियों की फोटो खींचने से।

नॉर्थ कोरिया में पुरूष और महिलाओं को अपने मन मर्जी का हेअरकट तक लेने की अनुमति नहीं है। सरकार ने कुछ खास हेअर स्टाइल को स्वीकृति दी है और उन्हीं में से लोगों को चुनना पड़ता है। इनके अलावा और कोई हेअरकट लेने पर सख्त कार्रवाई की जाती है।

सबसे बड़ी बात तो ये कि यहां हर 5 साल में चुनाव होते हैं। लेकिन बैलेट पेपर पर बस एक ही नाम होता है यानी कि कैंडिडेट एक ही होता है।

बावजूद इसके यहां चुनाव प्रक्रिया की जाती है और लोग वोट देने जाते हैं।

यहां सिर्फ किम परिवार का ही शासन चलता है और चलता आ रहा है। जब इस परिवार की एक पीड़ी का शासक गुजर जाता है, तब इसी परिवार की नई पीड़ी का शासक आता है। लेकिन वो देशवासियों के लिए कोई राहत नहीं लाता बल्कि कोई नया नियम लागू करके आम जनता पर एक और बिजली गिरा देता है।

यहां पर भी नॉर्थ कोरिया के तानाशाहों का जुल्म नहीं रूकता। आपको बता दें कि नॉर्थ कोरिया दुनिया के कैलेंडर के हिसाब से नहीं चलता ना ही वो इस कैलेंडर को मानता है। सारी दुनिया में अभी 2020 चल रहा है जबकि नॉर्थ कोरिया में अभी 106 साल चल रहा है। अब आप सोच रहे होंगे ये कैसे हो सकता है। तो बता दें कि ये साल देश के पूर्व तानाशाह किम इल संग के जन्म के साल के मुताबिक है। 

नॉर्थ कोरिया में 8 जुलाई और 17 दिसंबर को कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह का त्यौहार, पार्टी या खुशी नहीं मना सकता। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन किम इल संग और किम जोंस इल की मौत हुई थी। अब खुदा ना खास्ता अगर किम जोंग को कुछ हो गया तो इस देश के लोगों के लिए मातम मनाने या फिर यूं कहें कि खुशियां ना मनाने में एक और तारीख जुड़ जाएगी। 

एक खास बात और यहां के लोगों को बाइबल रखने पर मौत की सजा दी जाती है। ईसाई धर्म के लोगों को यहां सीधा जेल भेजा जाता है।

इसलिए लोग या तो अपना धर्म परिवर्तन करा लेते हैं या फिर अपने धर्म को छुपाते है। हालांकि धर्म छुपाना तो यहां मुमकिन ही नहीं है क्योंकि इस तानाशाह की नजरों से कुछ नहीं छुपता है। बता दें कि इसलिए इस देश में ईसाई समुदाय के लोग ही नहीं है।

नॉर्थ कोरिया में बस एक ही चीज खुलेआम मिलती है और जो लीगल भी है, वो है गांजा। जी हां यहां इसे पीने पर किसी प्रकार कि कोई पाबंदी नहीं है। नॉर्थ कोरिया से लौटे एक टूरिस्ट ने जानकारी दी कि नॉर्थ कोरिया में गांजा हर सड़क के  किनारे पर बिकता है।

 

एक्स एडल्ट पोर्नस्टार मिया खलीफा ने की बॉयफ्रेंड के साथ शादी! जानें कैसे हुआ खुलासा

Tags:    

Similar News