निर्देशों के बीच अफवाहों का लॉकडाउन, लोगों में अफरातफरी, ताइवान के साथ जंग या रिटर्न कोरोना

चीन निर्देशों के बीच अफवाहों का लॉकडाउन, लोगों में अफरातफरी, ताइवान के साथ जंग या रिटर्न कोरोना

ANAND VANI
Update: 2021-11-05 05:14 GMT
निर्देशों के बीच अफवाहों का लॉकडाउन, लोगों में अफरातफरी, ताइवान के साथ जंग या रिटर्न कोरोना
हाईलाइट
  • चीन ताइवान पर हमला कर सकता है?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की जनता में इस समय अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। चीन ने निर्देश जारी कर अपने देशवासियों से दैनिक दिनचर्या की जरूरतमंद सामान खरीदने को कहा है। और नागरिकों से रोजर्मरा की जरूरी चीजों को स्टॉक करने का निर्देश दिया है। 

चीन में फिर से लॉकडाउन लगने की अफवाह

चीन के लोगों का मानना है कि चीन ताइवान पर हमला कर सकता है युद्ध के चलते प्रतिबंध लगने की संभावना है। प्रतिबंध से लोगों को खाने की चीजों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी तरफ ये संभावना जताई जा रही है कि चीन में बढ़ते कोरोना केसों के चलते दोबारा लॉकडाउन लगाया जा सकता है। क्योंकि चीन में 17 अक्टूबर से एक नवंबर के बीच चीन में 538 कोरोना संक्रमण के केस सामने आए है। टेस्टिंग और टीकाकरण के बाद केस बढ़ना चीन के लिए खतरे की घंटी है।

जंग या कोरोना क्या है चीन का अगला कदम?

इसके बाद जनता के बीच कयास लगाए जा रहे है कि ये पाबंदियों के साथ ऐसे निर्देश कोरोना के चलते या चीन कोई नई जंग शुरू करने जा रहा है। जिसकी वजह से चीन के लोग काफी संख्या में दुकान और मॉल्स में जा रहे हैं। दुकानों में लोगों की भीड़ जुटी हुई है। लोग खाने पीने का सामान जरूरत की चीजें जुटा रहे हैं। चीनी लोग कयास लगा रहे कि चीन औऱ ताइवान के साथ तनाव बढ़ने से आसार है।

स्थानीय मीडिया ने सामनों की सूची बनाकर लोगों से सामान घर में रखने को कहा जा रहा है। लोगों को डराने के बाद चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन वाले इकोनॉमिक डेली ने लोगों से कहा कि इतनी हड़बड़ी करने की कोई बात नहीं है।  इसके अलावा शी जिनपिंग के 22 महीने से छिपे रहने के पीछे का कारण कोरोना वायरस को बताया जा रहा है। वह संक्रमण के डर से देश से बाहर नहीं निकल रहे हैं।

Tags:    

Similar News