Accident: कर्नाटक में दो वाहनों की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत, तीन घायल

Accident: कर्नाटक में दो वाहनों की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत, तीन घायल

IANS News
Update: 2020-03-06 07:00 GMT
Accident: कर्नाटक में दो वाहनों की भिड़ंत में 13 लोगों की मौत, तीन घायल
हाईलाइट
  • कर्नाटक में दो वाहनों की भिड़ंत में 13 की मौत

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरू। कर्नाटक के बेंगलुरू में एक भीषण दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो हुए हैं। यह भिड़ंत गुरुवार शुक्रवार की दरम्यानी रात को मंगलुरु-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो एसयूवी के आपस में टकराने से हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी दी। मारे गए लोगों में चार महिला और दो बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना में तीन लोग घायल हैं, जबकि दोनों वाहनों के चालक मृतकों में शामिल हैं।

तुमकूर के पुलिस अधीक्षक वामसी कृष्णा ने आईएएनएस से फोन पर कहा, यह दुर्घटना कुनीगल के पास देर रात को एक बजे तब हुई जब चार यात्रियों से भरी एसयूवी ने रोड डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी एसयूवी को टक्कर मार दी। कुनीगल शहर दक्षिणी राज्य में बेंगलुरु से 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मारे गए 13 लोगों में से 10 तमिलनाडु के कृष्णागिरी के निवासी थे। इनमें चार पुरुष, चार महिला, चार वर्षीय बच्ची और एक साल का शिशु शामिल हैं।

कोरोनावायरस: चीन में 30 की मौत, अब तक कुल 3,042 लोगों की जा चुकी है जान
कृष्णा ने कहा, वे राज्य के दक्षिण पश्चिम दक्षिण कन्नड़ जिले में स्थित धर्मस्थल तीर्थस्थान से वापस बेंगलुरु जा रहे थे। वहीं मारे गए तीन अन्य पुरुष बेंगलुरु के थे, जो धर्मस्थल जा रहे थे। कृष्णा ने कहा, कृष्णागिरी के दो परिवारों के घायल तीन लोगों को इलाज के लिए तुमकूर और बेंगलुरु के बीच नेलमंगला के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दोनों एसयूवी मालिकों के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मौसम: Delhi-NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंड, सकड़ों पर जाम, कई राज्यों में अलर्ट

 

Tags:    

Similar News