कैलाश जोशी के निधन पर अमित शाह ने जताया शोक

कैलाश जोशी के निधन पर अमित शाह ने जताया शोक

IANS News
Update: 2019-11-24 08:30 GMT
कैलाश जोशी के निधन पर अमित शाह ने जताया शोक

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मध्य प्रदेश के पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के निधन पर शोक जाहिर किया।

जोशी का निधन रविवार सुबह हुआ। वह 90 साल के थे।

परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और भोपाल के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। वह एक जमीन से जुड़े नेता थे जो सदैव जनता के हितों के लिए प्रयासरत रहे। मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Tags:    

Similar News