भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प, ढाई साल में दूसरी बार सीमा पर भिड़े चीनी जवान

अरूणाचल प्रदेश भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प, ढाई साल में दूसरी बार सीमा पर भिड़े चीनी जवान

ANAND VANI
Update: 2022-12-12 13:57 GMT
भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प, ढाई साल में दूसरी बार सीमा पर भिड़े चीनी जवान
हाईलाइट
  • तंवाग के पास झड़प

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी देंगे। सुरक्षा बलों ने उन्हें हाल ही में तवांग में दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच हुई झड़पों के बारे में अपडेट किया। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा अरुणाचल प्रदेश प्राचीन काल से भारत का अभिन्न अंग रहा है

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारत सॉफ्ट पावर के रूप में उभरा है। भारत एकजुट हो गया है तो ये ताकतवर हो गया है। अरुणाचल प्रदेश प्राचीन काल से भारत का अभिन्न अंग रहा है तो पीएम मोदी ने इस चीज को बहुत सुंदर से दर्शाया है। हम सॉफ्ट पावर के मामले में दुनिया में नंबर 1 पर हैं 

अरूणाचल प्रदेश में भारत और चीन सैनिकों के बीच झड़प हुई । निजी न्यूज चैनल से मिली जानकारी के मुताबिक तंवाग के पास दोनों देशों के बीच सेना में झड़प हुई। सूत्रों के मुताबिक, ये घटना नौ दिसंबर की रात की है। 

तवांग के पास भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस झड़प में दोनों देशों के सैनिक घायल हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक चीनी सैनिक बड़ी संख्या में आए थे लेकिन भारतीय सेना ने उन्हें सीमा से पीछे खदेड़ दिया। 

 

 

 

ऐसा पहली बार नहीं  है जब भारत और चीन की  सेना के बीच टकराव की स्थिति बनी हो।  इस झड़प ने एक बार फिर से गलवान घाटी में हुई झड़प की की यादें ताजा कर दी। गलवान में भी भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को सीमा से दूर धकेल दिया था। भारत और चीन के बीच टकराव पहले भी देखने को मिल चुका है। पिछले दो साल में यह दूसरी घटना है जब चीन ने अपनी  हरकरतों से भारत को उकसाने का प्रयास किया है। 


 

Tags:    

Similar News