Twitter के बाद प्रियंका गांधी की YouTube पर एंट्री, शुरू किया चैनल

Twitter के बाद प्रियंका गांधी की YouTube पर एंट्री, शुरू किया चैनल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-20 04:16 GMT
Twitter के बाद प्रियंका गांधी की YouTube पर एंट्री, शुरू किया चैनल
हाईलाइट
  • ट्विटर के बाद यूट्यूब पर भी दी दस्तक
  • महासचिव बनने के बाद राजनीति में सक्रिय हुईं प्रियंका गांधी।
  • सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ रही जनता से।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जैसे ही प्रियंका गांधी को पार्टी की महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है, वह लगातार सक्रिय हो रही हैं। राजनीति से पहले सोशल मीडिया से दूर रहने वाली प्रियंका अब इसका इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। लोकसभा चुनाव में जनता से जुड़ने के लिए प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर दस्तक दे दी है। प्रियंका के Twitte पर आते ही 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर हो गए हैं।

अब प्रियंका गांधी ने YouTube पर भी दस्तक दे दी है। वह YouTube के जरिए अपनी बात जनता तक पहुंचाएंगी। प्रियंका के यूट्यूब पर आने की आधिकारिक घोषणा कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब आधिकारिक रूप से YouTube पर मौजूद हैं। प्रियंका जी से जुड़े और चैनल को सब्सक्राइब करें।

 

प्रियंका गांधी के यूट्यूब पर आते ही उनके चैनल पर सब्सक्राइब करने वालों की संख्या 1,494 हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तरह प्रियंका गांधी के भाषणों की भी यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी। 

Similar News