प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर मारी एंट्री, सबसे पहले इनको किया फॉलो

प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर मारी एंट्री, सबसे पहले इनको किया फॉलो

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-11 07:25 GMT
प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर मारी एंट्री, सबसे पहले इनको किया फॉलो
हाईलाइट
  • प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर बनाया अकाउंट
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए समर्थकों से जुड़ेंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव ने उत्तर प्रदेश की सियासत में एंट्री मारने के साथ ही सोशल मीडिया की दुनिया में भी एंट्री मार दी है। प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर अपना सोशल अकाउंट बनाया लिया है। इसके साथ ही प्रियंका गांधी अब अपने समर्थकों से सोशल प्लेटफॉर्म के जरिए जुड़ गई हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर @priyankagandhi के नाम से हैं।

प्रियंका गांधी का ट्विटर अकाउंट बनने के साथ उनके समर्थकों ने उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया हैं। उनका ट्विटर अकाउंट 10 फरवरी देर रात 10.45 मिनट पर बना है। अभी कुछ दिन पहले ही बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी ट्विटर पर एंट्री मारी थी। हालांकि प्रियंका के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अभी कोई ट्वीट तो नहीं किया गया है, लेकिन वह 7 लोगों को फॉलो कर रही हैं। जिसमें वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अहमद पटेल, रणदीप सिंह सुरजेवाला को फॉलो कर रही हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी सचिन पायलट और अशोक गहलोत को फॉलो कर रही हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म आम जनता से जुड़ने का बेहद अच्छा मंच है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते काफी लंबे समय से ट्विटर पर हैं और लोगों को साधते रहे हैं, इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी ट्विटर पर रहकर मोदी सरकार पर हमला बोलते रहे हैं। राहुल गांधी ट्विटर के जरिए ना सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हैं, इनमें भी वह शायराना अंदाज में प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हैं। हाल ही में बसपा प्रमुख मायावती ने भी लोगों से जुड़ने के लिए ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया है। 

Similar News