शादी में दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, दुल्हन ने लौटाई बारात

शादी में दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, दुल्हन ने लौटाई बारात

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-05 18:05 GMT
शादी में दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, दुल्हन ने लौटाई बारात

डिजिटल डेस्क, अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में एक वैवाहिक समारोह में उस वक्त अजीब स्थिती बन गई, जब मण्डप में बैठे दूल्हे को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया। कुछ देर बाद दूल्हा तो ठीक हो गया, लेकिन उसे दुल्हन मुकम्मल न हो सकी। दरअसल, दुल्हन ने दूल्हे को आए मिर्गी के दौरे के बाद यह कह कर शादी से मना कर दिया कि वह ऐसे आदमी के साथ शादी नहीं कर सकती, जिसे मर्गी का दौरा आता हो।

यह घटना अलीगढ़ में थाना देहली गेट के नंदन अभिनंदन गेस्ट हाउस की है। यहां गोण्डा के रहने वाले राम प्रसाद की बेटी चांदनी की शादी अलीगढ़ के शिवपुरी इलाके के रहने वाले राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र डाल चंद्र से तय हुई थी। चांदनी के पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार बेटी की शादी की तैयारी धूमधाम से की। सोमवार को बारात आई और स्वागत सत्कार के बाद दूल्हा मंडप में पहुंचा। लेकिन मंडप में दूल्हे की हरकतें देखकर लोग दंग रह गए। दूल्हे के मुंह से अचानक लार टपकने लगी। कुछ देर बाद पता चला कि दुल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ा है।

दूल्हे को मंडप में इस हाल में देखकर दुल्हन ने शादी करने से मन कर दिया। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। बुजुर्गों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। इसके बाद वर पक्ष के लोगों ने वधु पक्ष से बहस शुरू कर दी बात बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने में पहुंच गए। दुल्हन पक्ष का कहना है कि शादी से पहले लड़के की बीमारी के बारे में लड़के वालों ने नहीं बताया, वहीं लड़केवालों का कहना है कि बीमारी के बारे में पहले से बता दिया गया था। अंत में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों में समझौता कराया। आपसी सहमती से लड़की पक्ष को डेढ़ लाख रुपये दिलवा कर शादी को तोड़ दिया गया
 

Similar News