मनोहर लाल खट्टर ने ली सीएम पद की शपथ, दुष्यंत बने डिप्टी सीएम

मनोहर लाल खट्टर ने ली सीएम पद की शपथ, दुष्यंत बने डिप्टी सीएम

Bhaskar Hindi
Update: 2019-10-27 06:02 GMT

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। मनोहर लाल खट्टर लगातार ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। किसी भी विधायक को मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई है। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत कई नेता राजभवन में मौजूद रहे। जेल से फलो पर बाहर आए अजय चौटाला भी मौजूद रहे। 

 

 

 

गौरतलब है कि बीजेपी 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 46 से छह सीट पीछे रह गई थी। इसके बाद जजपा ने शुक्रवार की रात भाजपा को अपना समर्थन दे दिया। इसकी एवज में जजपा प्रमुख दुष्यंत या उनकी मां नैना चौटाला को उप-मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति हुई थी।चुनाव के बाद गठबंधन की घोषणा गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नई दिल्ली में अपने आवास पर की।

शाह के आवास पर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा के साथ खट्टर भी मौजूद थे। शाह ने कहा, दोनों दलों ने जनादेश का सम्मान करने के लिए सरकार बनाने का फैसला किया है। यह तय किया गया है कि मुख्यमंत्री भाजपा से जबकि उप-मुख्यमंत्री जजपा से होगा। दुष्यंत ने कहा कि उनकी पार्टी ने हरियाणा में सरकार की स्थिरता के लिए भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है।

इससे पहले भाजपा को सात निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ ही पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का समर्थन भी मिल गया था, मगर अब उसने भाजपा को समर्थन देने वालों में कांडा का नाम शामिल नहीं करने का फैसला किया है। क्योंकि पार्टी को कांडा का समर्थन लेने पर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा।

कांडा पर 2012 में एयरलाइन कर्मचारी गीतिका शर्मा और 2013 में उसकी मां को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जजपा का गठन प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी रही इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से पारिवारिक विवादों के बाद हुआ। हरियाणा में अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ने वाली जजपा ने 10 सीटें हासिल की, जबकि कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की।
 

Tags:    

Similar News