भाजपा सांसद ने जान का खतरा बताया तो विजयवर्गीय बोले, पुलिस है या सुपारी डॉन?

भाजपा सांसद ने जान का खतरा बताया तो विजयवर्गीय बोले, पुलिस है या सुपारी डॉन?

IANS News
Update: 2020-05-15 08:36 GMT
भाजपा सांसद ने जान का खतरा बताया तो विजयवर्गीय बोले, पुलिस है या सुपारी डॉन?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल रखा है। बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने ममता बनर्जी सरकार की पुलिस पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। जिस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पुलिस पर निशाना साधा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हमारे सांसद के साथ कुछ गलत हुआ तो ज्वाइंट सीपी अजय ठाकुर जिम्मेदार होंगे।

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा, पुलिस है या सुपारी डॉन। पश्चिम बंगाल पुलिस भाजपा के एक सांसद की जान की दुश्मन बनी हुई है। करीब सालभर से कई तरह के हथकंडे अपनाकर बैरकपुर के जॉइंट सीपी अजय ठाकुर उनके पीछे पड़े हैं। यदि हमारे सांसद के साथ कुछ भी अनिष्ट होता हैए तो इसके जिम्मेदार अजय ठाकुर होगें!

दरअसल सांसद अर्जुन सिंह ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में ज्वाइंट सीपी अजय ठाकुर से जान को खतरा बताते हुए हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। अर्जुन सिंह ने इससे पहले अपने एक ट्वीट में कहा था, जिस दिन मैंने तृणमूल छोड़ने का मन बनाया था, उस दिन से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुझसे राजनीतिक नहीं, व्यक्तिगत लड़ाई मान कर लड़ रही हैं। माना कि आज दीदी के पास पुलिस है और सरकारी मशीनरी है। मेरे पास भी संविधान है। लोगों का समर्थन और प्रेम है। जय श्री राम।

 

Tags:    

Similar News