झारखंड: चुनाव से पहले नक्सली हमला, 3 पुलिसकर्मी शहीद, 1 घायल

झारखंड: चुनाव से पहले नक्सली हमला, 3 पुलिसकर्मी शहीद, 1 घायल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-11-22 17:55 GMT
झारखंड: चुनाव से पहले नक्सली हमला, 3 पुलिसकर्मी शहीद, 1 घायल

डिजिटल डेस्क, लातेहार। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर है। जानकारी अनुसार नक्सलियों ने लातेहार जिले के चंदवा थाना से महज दो किलोमीटर की दूरी पर किया। गौरतलब है कि 30 नवंबर को झारखंड में पहले चरण के चुनाव होने वाले हैं।

अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे हथियारबंद नक्सलियों ने पुलिस पार्टी के वाहन पर हमला कर दिया। जिस वक्त हमला हुआ, तब चंदवा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पुलिसकर्मी आधिकारिक वाहन से जा रहे थे। 

 

 

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने अचानक से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इसके लिए वे बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि मारे गए तीन पुलिसकर्मियों में एक सब इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी है। ​उनका नाम सुकिया उरांव है। इसके अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

शहीद हुए पुलिसकर्मियों में एक एसआई और दो जवान शामिल हैं। सब इंस्पेक्टर का नाम सुकिया उरांव बताया गया है। इसी साल जून में झारखंड के सरायकेला-खरसावां में भी नक्सलियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया था। हमले में 5 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हमले में होमगार्ड के भी कुछ कर्मी घायल हुए हैं।

Tags:    

Similar News