सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, विदेश में बेटे के शव के साथ फंसी महिला की मदद की

सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, विदेश में बेटे के शव के साथ फंसी महिला की मदद की

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-12 03:16 GMT
सुषमा ने फिर दिखाई दरियादिली, विदेश में बेटे के शव के साथ फंसी महिला की मदद की

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। ट्वीटर पर अपनी सक्रियता के चलते सुर्खियों में रहने वाली भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एक बार फिर सुर्खियों में है। एक बार फिर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विदेश में फंसे एक भारतीय की मदद की है। सुषमा ने एक भारतीय महिला के बेटे का शव भारत लाने में मदद की है। 

बताया जा रहा है कि एक महिला आस्ट्रेलिया से अपने बेटे के साथ भारत आ रही थी। कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसके बेटे की मौत हो गई। इसके बाद एक नेटिजन ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज से इस घटना की जानकारी दी और मदद  की गुहार लगाई। ट्वीट के बाद सुषमा स्वराज ने तुरंत इसका जवाब दिया। 

 


ये भी पढ़ें-3 साल में विदेशों में फंसे 80 हजार लोगों को निकाला : सुषमा स्वराज

सुषमा ने कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए मदद का आश्वासन दिया। ट्वीट कर सुषमा ने कहा कि कुआलालंपुर स्थित भारतीय उच्चायोग के जरिए मदद का आश्वासन दिया और कहा कि शव सरकार के खर्चे पर भारत लाया जाएगा। भारतीय उच्चायोग के अधिकारी मां और उसके बेटे के शव के साथ मलेशिया से चेन्नई आ रहे हैं. शोक संपतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
 

 

 


पाकिस्तानी युवक को मेडिकल वीजा दिलाने में मदद

पिछले साल नवंबर में सुषमा ने एक पाकिस्तानी युवक को मेडिकल वीजा देने की घोषणा की थी। युवक ने सुषमा स्वराज से भारत आकर अपना इलाज कराने की अनुमति मांगी थी। युवक ने स्वराज को ट्वीट कर लिखा था कि अल्लाह के बाद आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं। हमारी मदद करें। शाहजैब इकबाल नाम के युवक ने पाकिस्तान में भारतीय हाई कमिशन से अपने भाई का लीवर ट्रांसप्लांट के लिए भारत का वीजा मांगा था। इकबाल के ट्वीट का जवाब देते हुए सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर उन्हें वीजा देने की बात कही थी। सुषमा ने ट्वीट कर कहा कि भारत तुम्हें कभी नाउम्मीद नहीं होने देगा। मैंने इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमिशन से तुम्हारे परिवार को तुरंत वीजा जारी करने को कहा है। 

ये भी पढ़ें- एक बार फिर देश की बेटी ने लगाई सुषमा स्वराज से मदद की गुहार

इसके पहले भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कई भारतीयों और विदेश में बसे भारतीयों की मदद के लिए कदम उठाती रही हैं। ट्वीटर पर अपनी इसी सक्रियता के चलते आए दिन वो न्यूज चैनल्स की सुर्खियां और लोगों की प्रिय नेता बन गई हैं। 

Similar News