VIDEO : विजय माल्या ने बताया कैसे बनता है 'किंगफिशर कैलेंडर'

VIDEO : विजय माल्या ने बताया कैसे बनता है 'किंगफिशर कैलेंडर'

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-17 03:38 GMT
VIDEO : विजय माल्या ने बताया कैसे बनता है 'किंगफिशर कैलेंडर'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय बैंकों से 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर लंदन भाग चुका शराब कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में है। दरअसल माल्या ने किंगफिशर के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट से मॉडल्स की फोटोज को पोस्ट किया गया है। माल्या ने अपने एकाउंट से किंगफिशर कैलेंडर के मैंकिग वीडियो को शेयर किया है। माल्या ने अपने एकाउंट से तीन वीडियो शेयर किए हैं। इस कैलेंडर को फेमस फोटोग्राफर अतुल कासबेकर ने शूट किया है। 
 



माल्या ने दूसरा ट्वीट किया है जिसमें किंगफिशर कैलेंडर की मॉडल प्रियंका मूडले नजर आ रही हैं। मॉडल प्रियंका मूडले साउथ अफ्रीका के केप टाउन की रहने वाली हैं। फिलहाल वो भारत में कई शोज में नजर आ चुकी है। 
 

 

इसके बाद माल्या ने तीसरा ट्वीट भी किया है। जो मिताली रैनौरे का वीडियो है।  मराठी मुगली मिताली रैनौरे की परवरिश बैंगलुरू में हुई है। मिताली लंदन, फ्लोरिडा, दुबई, सिंगापुर में होने वाले फैशन शोज के जरिए काफी नाम कमा चुकी हैं। 
 

 

क्या है किंगफिशर कैलेंडर?

दरअसल किंगफिशर कैलेंडर की शुरुआत साल 2003 में हुई थी। विजय माल्या का यूबी ग्रुप इसे बनाता है। भारत में इसे फीमेल मॉडल्स के लिए बेस्ट लॉन्चिंग प्लैटफॉर्म माना जाता है।  दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, याना गुप्ता, सारा-जेन डियास, ब्रूना अब्दुल्लाह, प्रीति देसाई, नरगिस फाखरी, मोनी कंगना दत्ता, ईशा गुप्ता, सोनाली राऊत जैसी एक्सट्रेस किंगफिशर गर्ल बन चुकी हैं।

                         


गौरतलब है कि भगौड़ा करार दिए गया विजय माल्या अपनी किंगसाइज लाइफस्टाइल के लिए मशहूर है। इसके साथ ही किगंफिशर कैलेंडर को वुमन एंपावरमेंट कहता है। किंगफिशर कैलेंडर शूट करने के लिए विजय माल्या ही मॉडल से लेकर लोकेशन चूज करता है। इसके बाद अतुल कासबेकर के खींचे गए फोटोग्राफ्स में से फोटो सिलेक्ट करता है।

Similar News