लोकसभा चुनाव: 20 राज्य, 91 सीटें और मैदान में 1279 उम्मीदवार, पहले चरण के लिए मतदान कल

लोकसभा चुनाव: 20 राज्य, 91 सीटें और मैदान में 1279 उम्मीदवार, पहले चरण के लिए मतदान कल

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-10 10:14 GMT
लोकसभा चुनाव: 20 राज्य, 91 सीटें और मैदान में 1279 उम्मीदवार, पहले चरण के लिए मतदान कल
हाईलाइट
  • 20 राज्यों की 91 सीटों पर होगा मतदान
  • लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए मतदान कल

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान कल (गुरुवार) सुबह 7 बजे शुरू हो जाएगा। देश की 17 वीं लोकसभा के लिए पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के कुल 1279 उम्मीदवार लोकतंत्र के सबसे बड़े रण में अपनी किस्तम आजमाएंगे। मतदान का समय सुबह 7 से 5 बजे तक होगा। उत्तर प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक और बिहार, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड और ओडिशा में सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 

पहले चरण में नितिन गडकरी, चौधरी अजीत सिंह, जनरल वीके सिंह, जंयत चौधरी, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी, महेश शर्मा, असदुद्दीन ओवैसी, हाजी याकूब कुरैशी और नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कई दिग्गजों की सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इन 91 सीटों में भाजपा ने 32 जबकि कांग्रेस ने 7 सीटें जीती थीं। जबकि 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इनमें से 7 और कांग्रेस ने 55 सीटों पर कब्जा किया था।

 

पहले चरण में इन सीटों पर होगा मतदान 


पहले फेज़ के चुनाव की जरूरी जानकारियां

  • 91 कुल सीटों पर मतदान 20 राज्यों में पहले चरण में 
  • 1279 उम्मीदवार पहले चरण में मैदान में 
  • राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के कुल 352 प्रत्याशी 
  • 559 निर्दलीय और 368 गैर पंजीकृत पार्टी के प्रत्याशी
  • पिछली बार पहले चरण में 32 सीटें भाजपा ने जीतीं 
  • 2 शिवसेना और एक लोजपा के खाते में गई थी 
  • पहले चरण में कांग्रेस 5 ही सीटें जीती थीं
  • एक सीट एनसीपी ने जीती 
  • 4 पर बीजद, 2 सीटों पर तृणमूल ने कब्जा जमाया था
  • आंध्र प्रदेश में 16 सीटें टीडीपी, 11 टीआरएस और 9 वाईएसआरसीपी ने जीतीं थीं संयुक्त  

 

 

Tags:    

Similar News