द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

भाजपा का पलटवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

IANS News
Update: 2022-07-13 17:00 GMT
द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस नेता अजय कुमार की एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस किस तरह भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति उम्मीदवार का अपमान कर रही है।

रिपोटरें के अनुसार, पूर्व लोकसभा सदस्य और कांग्रेस नेता ने कहा था कि एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भारत के बहुत बुरे दर्शन का प्रतिनिधित्व करती हैं और उन्हें आदिवासी का प्रतीक नहीं बनाया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने कहा, द्रौपदी मुर्मू का स्वभाव बहुत ही शालीन है, मगर वह भारत की ईविल फिलॉसफी (बुराई की विचारधारा) का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमें द्रौपदी मुर्मू जी को आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति हैं और हाथरस (कांड) हो गया, क्या उन्होंने एक भी शब्द कहा? अनुसूचित जाति की हालत बदतर हो गई है।

कांग्रेस की आलोचना करते हुए, भाजपा सूचना और प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ऐसे समय में जब पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने आदिवासी समाज की एक महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है। एक ऐसा कदम, जो आदिवासियों को महत्वपूर्ण रूप से सशक्त करेगा। कांग्रेस नेता ने उन्हें एक बुराई के तौर पर संबोधित किया कहा! सिर्फ इसलिए कि वह एक आदिवासी हैं। शर्म की बात है।

कुमार का एक वीडियो साझा करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, अजय कुमार और कांग्रेस का कहना है कि द्रौपदी मुर्मू एक बहुत ही बुराई की विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती हैं, इसलिए हमें उन्हें आदिवासी का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। द्रौपदी जी को डमी उम्मीदवार (पुडुचेरी कांग्रेस हैंडल) कहने के बाद अब यह! कांग्रेस इस तरह भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति उम्मीदवार का अपमान कर रही है।

पूनावाला ने कहा, द्रौपदी मुर्मू किस बुरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती हैं? तथ्य यह है कि वह कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता से जमीनी स्तर से उठीं? उन्होंने सामाजिक आर्थिक परिस्थितियों की बाधाओं को तोड़ दिया और विधायक, मंत्री और झारखंड के राज्यपाल के रूप में प्रभावी तरीके से कार्य किया? निराशाजनक मानसिकता..।

भाजपा के एक अन्य प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार को एक बुरी ताकत कहना स्वस्थ राजनीति नहीं है और इस देश के लोगों ने इसे बार-बार खारिज कर दिया। इस तरह की टिप्पणी करके कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति के कार्यालय को बदनाम कर रही है। मैं कांग्रेस से अनुरोध करता हूं कि वह एक संस्था की प्रतिष्ठा को नष्ट न करें।

 

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Tags:    

Similar News