त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होगा मतदान, 2 मार्च को होगी मतगणना

विधानसभा चुनाव लाइव अपडेट त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होगा मतदान, 2 मार्च को होगी मतगणना

ANAND VANI
Update: 2023-01-18 03:58 GMT
त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होगा मतदान, 2 मार्च को होगी मतगणना

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। त्रिपुरा में 16 फरवरी, मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को होगा मतदान,  2 मार्च को होगी मतगणना

ईसी की पीसी शुरू हो गई है, आयोग जल्द ही तीनों राज्यों की तारीखों का ऐलान कर देगा। तीनों राज्यों में 60 -60 विधानसभा सीट है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पीसी को संबोधित कर रहे है।

भारत निर्वाचन आयोग आज नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इलेक्शन कमीशन की दोपहर ढ़ाई बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। आशंका जताई जा रही है कि इन तीन राज्यों में फरवरी के माह में चुनाव हो सकता है। 

वर्तमान मुख्यमंत्री 

भाजपा के नेता माणिक साहा त्रिपुरा, एनपीपी के कॉनराड संगमा मेघायल ,नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के नेता नेफियू रियो नागालैंड के मुख्यमंत्री हैं।

 

मेघालय और नागालैंड में भाजपा की राजनीतिक स्थिति ठीक ठाक नहीं है। 60 विधानसभा सीटों पर वाले मेघालय में भाजपा के पास केवल 2 सीटें हैं। एक सीट पर कांग्रेस तो एक सीट पर एनपीपी का कब्जा है। वहीं राज्य की दो लोकसभा सीटों में से एक भी बीजेपी के पास नहीं है। 60 विधानसभा सीट वाले नागालैंड में बीजेपी के पास 12 विधानसभा सीटें। त्रिपुरा में बीजेपी की स्थिति अन्य दो राज्यों से बेहतर है। यहां दोनों लोकसभा सीटों  पर बीजेपी के हाथ में हैं। वहीं 60 में से 36 सीटों के साथ भाजपा की बहुमत सरकार है।


2023 में  इन राज्यों में होंगे चुनाव?

मेघालय
नागालैंड
त्रिपुरा

मिजोरम
राजस्थान
तेलंगाना
छत्तीसगढ़
कर्नाटक
मध्य प्रदेश

 

Tags:    

Similar News