Bihar Election: जनता का फैसला ईवीएम में बंद, एग्जिट पोल में नीतीश की राह दिखी मुश्किल, तेजस्वी करने जा रहे कमाल

Bihar Election: जनता का फैसला ईवीएम में बंद, एग्जिट पोल में नीतीश की राह दिखी मुश्किल, तेजस्वी करने जा रहे कमाल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-07 14:16 GMT
Bihar Election: जनता का फैसला ईवीएम में बंद, एग्जिट पोल में नीतीश की राह दिखी मुश्किल, तेजस्वी करने जा रहे कमाल

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार चुनाव के नतीजों के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है और आज तमाम मीडिया ने एग्जिट पोल कराया है। इसमें तस्वीर साफ होती दिख रही है कि इस बार बिहार चुनाव में वोटर्स ने बदलाव की बयार लाने का मन बना लिया है। तीसरे फेज की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। 8 में से 4 एग्जिट पोल में तेजस्वी सरकार बनने के संकेत हैं, जबकि बाकी 4 में त्रिशंकु विधानसभा बनने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि, एनडीए और महागठबंधन के बीच सीटों का अंतर बहुत कम रहेगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में शनिवार को तीसरे और आखिरी चरण में छिटपुट हिंसा के बीच 57 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। तीसरे चरण की 78 सीटों पर मतदान खत्म होने के साथ ही 1204 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में कैद हो गई। इसमें विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही 12 मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा के लिए नतीजों का एलान 10 नवंबर को होगा। इससे पहले कई चैनलों के एग्जिट पोल में एनडीए और राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। बहुमत के लिए किसी भी दल को 122 सीट चाहिए।

बिहार के इंचार्ज उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने बताया, शाम छह बजे तक 57.58 फीसदी वोट पड़े। हालांकि इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, पूर्णिया के सरसी में अज्ञात हमलावरों ने राजद नेता बिट्टू सिंह के भाई बेनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बेनी वोट डालने पोलिंग बूथ गए थे, जहां हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। पूर्णिया के हीसतकोदरिया पंचायत के अलीनगर स्थित बूथ पर मतदाताओं और ड्यूटी पर तैनात जवानों के बीच झड़प हो गई। जवाब में जवानों को फायरिंग करनी पड़ी। वहीं, कटिहार में सुरक्षाबलों को भीड़ काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें कई मतदाता जख्मी हो गए। 

पूर्णिया में जवानों ने सामाजिक दूरी का पालन करने को कहा तो लोगों ने पीटा
तीसरे दौर की वोटिंग के बीच पूर्णिया में सीआईएसएफ जवानों ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा तो लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा। बचाव में जवानों ने वाई फायरिंग करनी पड़ी। बाद में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, सुपौल और मुजफ्फरपुर में मतदानकर्मी की मौत हो गई।

1. रिपब्लिक-जन की बातः महागठबंधन को बढ़त के आसार

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

2. टुडेज चाणक्यः महागठबंधन की एकतरफा जीत का अनुमान

NDA को 55, महागठबंधन को 180 और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।

3. ETG बिहारः महागठबंधन को बढ़त

NDA को 114, महागठबंधन को 120 और अन्य को 9 सीटें मिल सकती हैं।

4. एक्सिस माय इंडिया-आज तकः महागठबंधन की सरकार बनने का अनुमान

NDA को 69 से 91, महागठबंधन को 139 से 161, लोजपा को 3 से 5 और अन्य को 6 से 10 सीटें मिल सकती हैं।

5. C वोटर-एबीपीः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 104 से 128, महागठबंधन को 108 से 131 और अन्य को 5 से 11 सीटें मिल सकती हैं। लोजपा को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान।

6. न्यूज X-DV रिसर्चः महागठबंधन और एनडीए में टक्कर

NDA को 110 से 117, महागठबंधन को 108 से 123, लोजपा को 4 से 10 और अन्य को 8 से 23 सीटें मिलने का अनुमान।

7. C वोटर-टाइम्स नाउः त्रिशंकु विधानसभा के आसार

NDA को 116, महागठबंधन को 120, लोजपा को 1 और अन्य के पास 6 सीटें जा सकती हैं।

8. टीवी-9 भारतवर्षः NDA-महागठबंधन में कड़ी टक्कर

NDA को 91 से 117, महागठबंधन को 118 से 138, लोजपा को 5 से 8 और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

Tags:    

Similar News