कांग्रेस नेता कमलनाथ बोले- कांग्रेस की EVM अलग थी, भाजपा की EVM अलग है, अब सब बदल दिया जाता है

कांग्रेस नेता कमलनाथ बोले- कांग्रेस की EVM अलग थी, भाजपा की EVM अलग है, अब सब बदल दिया जाता है

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-06 03:34 GMT
कांग्रेस नेता कमलनाथ बोले- कांग्रेस की EVM अलग थी, भाजपा की EVM अलग है, अब सब बदल दिया जाता है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर EVM मशीन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कमलनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, EVM ने पूरे देश में शक पैदा किया है। भाजपा कहती है कि EVM को कांग्रेस लेकर आई थी। हां कांग्रेस लेकर आई थी लेकिन उस वक्त EVM में दूसरी चिप और तकनीक होती थी। अब सब बदल दिया गया है। भाजपा खुशी से 200 सीट जीतें लेकिन वह केवल EVM से ही क्यों जितना चाहती है। 

 

पूर्व सीएम कमलनाथ ने EVM से चुनाव कराने की बीजेपी की जिद पर तंज कसते हुए कहा, बीजेपी खुशी से 200 सीटें जीत ले, लेकिन यह समझ नहीं आता कि वह केवल EVM से ही क्यों जीतना चाहती है। गौरतलब है कि कमलनाथ इससे पहले भी कई बार EVM पर शक जता चुके हैं। इस साल मार्च में एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि EVM से देश में चुनाव कराने की बीजेपी की जिद क्या है? EVM में कौन सी खुशबू आती है? कमलनाथ ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में खुद को बचाने के लिए बीजेपी ने कुछ खास सीटों पर EVM से छेड़छाड़ की थी। राजस्थान में भी बीजेपी पर यही आरोप उन्होंने लगाए थे।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सोमवार को देवास में हुए नेमावर हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात करने पहुंच थे। उन्होंने इस जघन्य हत्याकांड की CBI जांच की मांग की। साथ ही कांग्रेस की ओर से पीड़ित परिवार को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई आखिरी तक लड़ेगी। क्योंकि यह एक परिवार का मामला नहीं है बल्कि पूरे आदिवासी समाज का मामला है। कमलनाथ ने कहा, मध्यप्रदेश में ऐसा अपराध BJP के संरक्षण में हुआ है। हम मांग करते हैं कि इस मामले में पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिले।

Tags:    

Similar News