पंजाब में 31 मार्च तक लॉकडाउन (लीड-1)

पंजाब में 31 मार्च तक लॉकडाउन (लीड-1)

IANS News
Update: 2020-03-22 07:30 GMT
पंजाब में 31 मार्च तक लॉकडाउन (लीड-1)
हाईलाइट
  • पंजाब में 31 मार्च तक लॉकडाउन (लीड-1)

चंडीगढ़, 22 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब सरकार ने रविवार को कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते 31 मार्च तक के लिए राज्य में पूरी तरह से लॉकडाउन करने का आदेश दिया है। इससे पहले राजस्थान में लॉकडाउन के आदेश दिए गए थे।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा कि सभी आवश्यक सरकारी सेवाएं जारी रहेंगी और दूध, खाद्य पदार्थों, दवाओं, आदि जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानें खुली रहेंगी।

उन्होंने आगे कहा, सभी डीसी (उपायुक्त) और एसएसपी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) को प्रतिबंधों को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब प्रशासन ने कुछ दिनों के लिए राज्य के कई जिलों को पूरी तरह से लॉकडाउन करने का आदेश दिया था।

जालंधर, पटियाला, होशियारपुर, कपूरथला, भटिंडा और नवांशहर जिले इसमें शामिल थे। यहां से सबसे अधिक संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

इससे पहले उपायुक्त वरिंदर कुमार शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा था कि जालंधर जिले में लॉकडाउन 25 मार्च की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा।

हालांकि, परिवार के केवल एक व्यक्ति को जरूरी कार्यों के लिए बाहर जाने की अनुमति होगी। आवश्यक चीजें बेचने वाली दुकानों को छोड़कर सब बंद हो जाएंगा।

Tags:    

Similar News