महाराष्ट्र: राज ठाकरे की नई पहल, अवैध पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी देने पर देंगे इनाम

महाराष्ट्र: राज ठाकरे की नई पहल, अवैध पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी देने पर देंगे इनाम

Bhaskar Hindi
Update: 2020-02-28 03:00 GMT
महाराष्ट्र: राज ठाकरे की नई पहल, अवैध पाकिस्तानी-बांग्लादेशी घुसपैठियों की जानकारी देने पर देंगे इनाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) अवैध घुसपैठियों (Illegal Infiltrators) के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे हैं। अब उनकी पार्टी मनसे ने घुपैठियों के बारे में बताने वालों को इनाम देने की घोषणा की है। औरंगाबाद (Aurangabad) में मनसे ने पोस्टर (Poster) भी लगाए हैं। इस पोस्टर में लिखा है कि अवैध पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में सही जानकारी देने वाले मुखबिरों को 5,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। 

सर्च अभियान शुरू किया
बता दें एमएनएस (MNS) ने घुसपैठियों के खिलाफ सर्च अभियान शुरू किया है। मनसे कार्यकर्ता (MNS Worker) उन इलाकों में जा रहे हैं जहां कथित रूप से बांग्लादेशी रहते हैं। मनसे कार्यकर्ता वहां लोगों से नागरिकता के सबूत मांग रहे हैं। राज ठाकरे (Raj Thackeray) की पार्टी मुंबई और पुणे में सर्च अभियान चला रही हैं।

महाराष्ट्र: मनसे ने दी बांग्लादेशियों को चेतावनी, देश छोड़ो नहीं तो

ठाकरे ने निकाला था जुलूस
बता दें 9 फरवरी को राज ठाकरे ने मुंबई में अवैध पाकिस्तानी बांग्लादेशी प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए जुलूस निकाला था। इस दौरान उनके बेटे अमित और पत्नी शर्मिला ठाकरे भी मौजूद थे। इधर 13 फरवरी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मुंबई के बोरीवली ईस्ट चीकुवाड़ी में धरना दिया। मनसे अधिकारियों ने दावा किया था कि बांग्लादेशी इस जगह पर रह रहे हैं। उन्होंने कहा था, "उनकी पोशाक और बोली बांग्लादेशियों के समान थी। वह काम की तलाश में कोलकाता, ओडिशा से मुंबई आए थे। उन्हें प्रतिदिन 300 से 500 रुपए मजदूरी मिलती है। पुलिस को कुछ बाल श्रमिक भी मिले हैं।"

 

Tags:    

Similar News